अपराध उत्तर प्रदेश पूर्वांचल वाराणसी 

Road Accident में बुजुर्ग की मौत: सड़क पार करते वक्त हादसा, Dead Body को रौंदते हए गुजर गईं कई गाड़ियां

Varanasi : उगापुर के पास वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर सड़क पार करते समय नंदलाल यादव (65) की शुक्रवार को भोर में करीब 4 बजे अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कई वाहन शव पर से गुजर गए।

काफी देर बाद नंदलाल यादव के पता न होने पर परिजन घर के सामने शव देखकर दहाड़ मार कर रोने लगे। उगापुर निवासी नंदलाल यादव महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एनसीसी विभाग के क्लर्क पद से रिटायर्ड हुए थे। पावर हाउस के पास हाईवे किनारे उनका घर है।

घर के सामने हाईवे पर सड़क पार उनका खेत और पाही है। वह पाही पर रात में सोते थे। सुबह चार बजे सड़क पार कर घर आते थे। आज सड़क पार करते समय सैदपुर से वाराणसी जा रहे अज्ञात वाहन से धक्का लगने से उनकी मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद कई वाहन शव के ऊपर से गुजरते रहे। काफी देर बाद घर नहीं दिखने पर खोजबीन शुरू हुई। घर के सामने पड़े शव को जाकर देखने पर परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। लोगों के इकट्ठा होने की वजह से सड़क पर वाहनों की कतार लग गई।

पता चलने पर SHO चौबेपुर विद्याशंकर शुक्ला पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को समझा कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक को दो लड़के नरसिंह यादव और दिनेश यादव हैं। नरसिंह यादव RPF के जवान हैं।

दिनेश घर पर खेती करते हैं। उन्हें दो लड़की भी हैं। दोनों की शादी हो गई है। पत्नी सीता देवी दुर्घटना के बाद बेसुध हो गई थीं। नंदलाल तीन भाइयों में सबसे बड़े थे।

Related posts