पूर्वांचल वाराणसी 

CRPF के 86वें स्थापना दिवस पर रोपे पौधे: शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, स्वच्छता अभियान चलाया गया

Varanasi: सीआरपीएफ के 86वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 95वीं बटालियन के मुख्यालय के कैंपस में कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर के दिशा निर्देश में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल सिंह सृजन समाज के विकास न्यास के अध्यक्ष एवं गंगा हरितिमां ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर थे।

विशिष्ट अतिथि मदन राम चौरसिया उपाध्यक्ष सृजन सामाजिक विकास न्यास थे। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों और जवानों ने मिलकर पौधे लगाए। इससे पहले परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया एवं जन जागरुकता रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वितीय कमान अधिकारी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में 86वां स्थापना दिवस मनाया गया।

सर्वप्रथम शस्त्रागार पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा स्पेशल गार्ड के द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद मिष्ठान वितरण किया गया। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर मुख्यालय परिसर की सफाई की। इसके बाद फलदार, छायादार और लाभदायक पौधे रोपे। 86वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अंतर समवाय विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया।

रात्रि भोज में सभी समवाय में बड़े खाने का आयोजन जवानों के लिए किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप कमांडेंट नवनीत कुमार एवं उमाकांत ओझा, सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार, पंकज कुमार निरीक्षक प्रिंस सिंह एवं वाहिनी के तमाम ऑफिसर व जवानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Related posts