अपराध वाराणसी 

सड़क दुर्घटना: स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल, 6 साल की बच्ची और सहेली को भी चोटें आईं

मिर्जामुराद, वाराणसी: लालपुर चट्टी स्थित ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार एक महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला की पहचान शालिनी सिंह (27) के रूप में हुई है। वह राजातालाब थाना क्षेत्र के कोइली तड़िया गांव की निवासी हैं।

इस दुर्घटना में शालिनी के साथ स्कूटी पर बैठीं उनकी साथी वर्षा वर्मा और छह साल की पुत्री वैष्णवी सिंह को मामूली चोटें आईं। ग्रामीण अमन यादव की मदद से मिर्जामुराद थाने के एसआई रामचन्द्र यादव ने घायल महिला को तुरंत मिर्जामुराद स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

बताया जा रहा है कि महिला अपनी स्कूटी से भदोही जिले के गोपीगंज जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। अस्पताल में उनका इलाज जारी है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच कर रही है।

Related posts