अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

वाराणसी में बड़ा हादसा: खड़ी डंपर से टकराई कार, चार की मौत, एक गंभीर

अभिषेक त्रिपाठी मिर्जामुराद, वाराणसी: बिहड़ा गांव के पास फ्लिपकार्ट वेयरहाउस के सामने गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। प्रयागराज की ओर से आ रही कार हाइवे किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा टकराई। हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 10 वर्षीय लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक के अनुसार, मंडुआडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर बजरंग नगर निवासी दीपक कुमार पांडेय (35) अपनी पत्नी दीपामाला पांडेय (32), फुलकेशरी देवी (55) और एक…

Read More
बड़ी बोल सबसे अलग 

इंस्टाग्राम वीडियो क्रिएटर्स: अजीबोगरीब हरकतें करते हुए पाए जाते हैं, हर जगह लोकेशन और हर पल…

व्यंग्य आजकल सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम वीडियो क्रिएटर्स की तादाद तेजी से बढ़ रही है, जिनका मुख्य ध्येय अब लोगों को मनोरंजन के नाम पर “कंटेंट” परोसना रह गया है। सड़कों, पार्कों और घरों के कोनों में मोबाइल फोन लेकर अजीबोगरीब हरकतें करते हुए ये लोग नजर आते हैं, मानो जिंदगी का एकमात्र लक्ष्य वीडियो में हाथ घुमाना, डायलॉग मारना, और कुछ ‘ट्रेंड’ फॉलो करना हो। एक वीडियो क्रिएटर ने कहा, “अरे भई, अब तो हर सुबह उठते ही यही सोचते हैं कि आज कौन सा ‘चैलेंज’ या ‘ट्रेंड’ फॉलो…

Read More
अपराध वाराणसी 

पुलिस आयुक्त से शिकायत: नवरात्रि पर DJ के शोर के खिलाफ युवती ने उठाई आवाज, कहा- उपद्रव बर्दाश्त नहीं होता

वाराणसी: नवरात्रि के अवसर पर घर के पास स्थापित पूजा पंडाल में डीजे के तेज शोर के खिलाफ बनारस की एक युवती ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई है। सत्या फाउंडेशन के संस्थापक सचिव चेतन उपाध्याय ने बताया कि भेलूपुर थाना अंतर्गत बड़ी गैबी निवासी बप्पी तिवारी ने शिकायत की है कि हर नवरात्रि में उनके घर के बगल की पतली गली में पूजा पंडाल लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि पूजा के नाम पर तेज आवाज में डीजे बजाने से उनके घर के खिड़की-दरवाजे हिलने लगते हैं, जिससे…

Read More
धर्म-कर्म वाराणसी 

पूजा पंडाल जयकारों से गूंज उठा: वातावरण में धार्मिक उत्साह और भक्तिभाव का संचार

अभिषेक त्रिपाठी मिर्जामुराद, वाराणसी: गौर गांव (बंगलाचट्टी) में शिव शक्ति युवा क्लब द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा के अवसर पर बुधवार की शाम शक्ति की अधिष्ठात्री कालरात्रि माता के स्वरूप मां दुर्गा का पट विधिविधान से खोला गया। सत्तमी तिथि के दिन पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मूर्तिकारों ने पारंपरिक विधि से माता का पट खोला। जैसे ही पट खोला गया, मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा, जिसमें भक्तों ने माता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर…

Read More
उत्तर प्रदेश दिल्ली धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी सबसे अलग 

शारदीय नवरात्र 2024: एक ही दिन अष्टमी-नवमी, जानिए माता महागौरी और सिद्धिदात्री का पूजन, भोग विधान

पंडित लोकनाथ शास्त्री वाराणसी: इस वर्ष शारदीय नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथियां एक ही दिन पड़ने के कारण देवी भक्तों के लिए यह दिन विशेष रूप से शुभ और महत्त्वपूर्ण हो गया है। 11 अक्टूबर 2024, शुक्रवार को एक साथ माता महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा और कन्या पूजन का विधान होगा। इस दिन देवी के इन दोनों रूपों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पूजा के साथ उचित भोग का अर्पण करना अत्यंत लाभकारी माना गया है। माता महागौरी की पूजा और भोग विधान माता महागौरी को…

Read More
दिल्ली सबसे अलग 

10 अक्टूबर: इतिहास के पन्नों में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं और महान हस्तियों का जन्मदिन

10 अक्टूबर के दिन ने इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं और महान व्यक्तियों के जन्म के कारण अपनी खास जगह बनाई है। आइए जानते हैं भारत और विश्व के इतिहास में इस दिन की प्रमुख घटनाओं के बारे में: 10 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं 10 अक्टूबर को जन्मी प्रमुख हस्तियां 10 अक्टूबर की अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार 10 अक्टूबर का दिन इतिहास में अपनी महत्वपूर्ण जगह बनाकर हमें अतीत की गौरवशाली घटनाओं और हस्तियों की याद दिलाता है।

Read More
उत्तर प्रदेश दिल्ली धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी सबसे अलग 

नवरात्रि में तीन दिन का उपवास: पूर्ण व्रत के समान फल प्राप्त करने का मार्ग, महाअष्टमी तिथि का विशेष महत्व

पंडित लोकनाथ शास्त्री वाराणसी: यदि कोई व्यक्ति संपूर्ण नवरात्र के उपवास नहीं कर सकता तो सप्तमी, अष्टमी और नवमी (इस वर्ष 10, 11 और 12 अक्टूबर) को उपवास कर देवी दुर्गा की पूजा करने से उसे पूरे नवरात्रि व्रत का फल प्राप्त होता है। 12 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पहले उपवास खोलने का समय शास्त्रों के अनुसार निर्धारित है। नवरात्रि के दौरान उपवास के साथ-साथ शुद्ध आचरण बनाए रखना आवश्यक है। झूठ बोलने, कपट, चोरी या किसी और की वस्तु का अनुचित उपयोग करने से बचना चाहिए। इस…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

कुएं में गिरकर अधेड़ की मौत: NDRF और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, तीन घंटे की मस्कत बाद निकली लाश

अभिषेक त्रिपाठी मिर्जामुराद, वाराणसी: लच्छापुर गांव में बुधवार को राजेश पटेल (52) की कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। राजेश समरसेबल मशीन की मरम्मत के लिए कुएं में उतरे थे और रस्सी के सहारे बाहर आ रहे थे। अचानक उन्हें चक्कर आ गया। रस्सी छूटते ही वह गहरे कुएं में जा गिरे। घटना के बाद मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए, लेकिन कोई भी गहरे कुएं में उतरने की हिम्मत नहीं कर पाया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मिर्जामुराद पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अजयराज वर्मा और एसआई…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

मिशन शक्ति 5.0: वाराणसी पुलिस का 90 दिनी अभियान, 50 अवांछनीय तत्वों पर कार्रवाई

वाराणसी: कमिश्नरेट पुलिस ने “मिशन शक्ति” के पांचवे चरण के तहत 90-दिवसीय अभियान की शुरुआत कर दी है। यह अभियान 3 अक्टूबर 2024 से शारदीय नवरात्रि के पहले दिन से शुरू किया गया। इसमें महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, साइबर अपराध, बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति और मजनू विरोधी अभियानों सहित 9 प्रमुख ऑपरेशनों पर जोर दिया गया है। मुख्य ऑपरेशन अभियान के तहत जागरूकता गतिविधियां कार्रवाई की झलक यह विशेष अभियान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, DCP प्रमोद कुमार और ADCP महिला अपराध ममता रानी के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा…

Read More
उत्तर प्रदेश दिल्ली धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी सबसे अलग 

रामनगर की रामलीला: कुम्भकरण और मेघनाद मारे गए, रावण मूर्छित, होश आने पर बोला- सब प्रपंच ब्रह्मा ने किया

रामनगर, वाराणसी: कहते हैं कि जब विपत्ति आती है तो आदमी की मति पहले ही गुम हो जाती है। रावण के साथ तो यही हुआ भी। अहंकार के दानव ने उसको इतना आकंठ घेर लिया कि प्रभु श्रीराम से ही बैर ले बैठा। मंदोदरी, विभीषण और यहां तक कि कुंभकरण ने भी समझाया लेकिन विनाशकाले विपरीत बुद्धि। सब कुछ खो बैठा रावण। भाई, बंधु, कुटुंब, रिश्तेदार, नातेदार सब। और जब मेघनाद भी काल की भेंट चढ़ गया तो वह मूर्छित ही हो गया। रामलीला के तेइसवें दिन रावण के दूत…

Read More