राजनीति वाराणसी 

भाजयुमो ने चलाया स्वच्छता अभियान: लिया ‘स्वच्छ भारत सुंदर भारत’ का संकल्प

रामनगर, वाराणसी: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल रामनगर के अध्यक्ष अर्जुन शर्मा योगी के नेतृत्व में ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ‘स्वच्छ भारत, सुंदर भारत’ का संकल्प लिया गया। इस दौरान नगर में भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल, नई बस्ती की सफाई की गई।

अर्जुन शर्मा योगी ने इस मौके पर कहा कि भाजपा हमेशा से जनता की सेवा के लिए तत्पर है और पार्टी का उद्देश्य देश को परम वैभव तक पहुंचाना है। उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता अत्यधिक आवश्यक है। यह अभियान भी इसी उद्देश्य को लेकर चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष अर्जुन शर्मा योगी, मंडल महामंत्री विकास बघेल, मंडल उपाध्यक्ष विवेक दुबे, मंडल उपाध्यक्ष दीपक चौहान, बबलू बघेल सहित अन्य पदाधिकारी और नगर निगम के कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया और सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान को सफल बनाया।

Related posts