अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

वाराणसी में तीन जगहों पर चोरी: लाखों का सामान और मवेशी ले गए चोर, पुलिस जांच में लगी

वाराणसी में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन बड़ी घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें लाखों रुपए के सामान और मवेशियों की चोरी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कैंट थाना क्षेत्र: पांडेयपुर-लालपुर रोड पर स्थित डॉ. संकटा प्रसाद गुप्ता के क्लीनिक से चोरों ने लाखों का सामान चुरा लिया। शनिवार सुबह जब उनके बेटे अतुल कुमार गुप्ता ने करीब 8.30 बजे क्लीनिक खोला तो उन्होंने दरवाजा टूटा हुआ पाया। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। अतुल ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके…

Read More
ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

PM Modi का काशी दौरा: पुलिस आयुक्त और DM ने तैयारियों को परखा, दिए ये निर्देश

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के साथ कार्यक्रम स्थल और प्रस्तावित मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि कार्यक्रम स्थल में प्रवेश केवल उचित चेकिंग और फ्रिस्किंग के बाद ही किया जाएगा। वीवीआईपी मार्गों पर भी सुरक्षा के कड़े उपाय अपनाए जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम स्थल के निकट अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

कार और ऑटो की जोरदार टक्कर: चार लोग जख्मी, चालक की हालत गंभीर

वाराणसी: बड़ागांव थाना थाना क्षेत्र के कविरामपुर गांव के समीप शुक्रवार की शाम लगभग 6 बजे एक कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें ऑटो चालक दिनेश (42 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के अनुसार, दिनेश मिश्रा अपनी ऑटो में दो सवारियों, सुधा सिंह और श्यामनारायण सिंह, के साथ कनियर, नारायणपुर जा रहा था। इसी दौरान जंसा में सीएनजी भरवाने जा रही बाबतपुर से आ रही वैगन आर कार ने कविरामपुर गांव के पास तेज रफ्तार में आ रही पिकअप गाड़ी को टक्कर मार…

Read More
उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल राजनीति वाराणसी सबसे अलग 

काशी की विरासत का वैश्विक पुनरुद्धार: विकास से पर्यटन और रोजगार को मिला नया आयाम, 01/11 तस्वीरों में देखें अब नया क्या है?

वाराणसी: सारनाथ, जहां एक ओर ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों का अद्वितीय संगम है, वहीं दूसरी ओर अब ये स्थलों का पुनर्विकास अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों और बौद्ध अनुयायियों के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार है। मोदी-योगी सरकार ने यहां की धरोहरों का संरक्षण और पुनरुद्धार करके धर्म और संस्कृति का परचम पूरे विश्व में फहराया है। सारनाथ, जहां तथागत बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना पहला उपदेश दिया था, अब बौद्ध सर्किट के रूप में विश्वभर के पर्यटकों के लिए एक आकर्षक स्थल बन चुका है। सारनाथ में पर्यटन और…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

रिश्वत की कीमत भारी पड़ी: घूसखोरी में हायक विकास अधिकारी गिरफ्तार, इस काम के एवज में मांगे थे रुपये

वाराणसी: गाजीपुर के मरदह विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कौशल किशोर सिंह को शुक्रवार को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए सतर्कता विभाग की वाराणसी टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सिंह ने शिकायतकर्ता पप्पू पासवान से उनके भतीजे सूरज कुमार के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के एवज में यह रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता पप्पू पासवान ने इस भ्रष्टाचार की जानकारी पुलिस अधीक्षक, सतर्कता विभाग वाराणसी को दी थी। शिकायत की जांच के बाद आरोप सही पाए गए, जिसके बाद सतर्कता विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की।…

Read More
उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

PM Modi का Kashi दौरा: मुख्य सचिव और DGP ने की तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित काशी दौरे की तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश मनोज कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में डीजीपी प्रशांत कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े, जबकि मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा और जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर की गई तैयारियों का विवरण प्रस्तुत किया। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान अपनी तैयारियों को पूरी तन्मयता और सटीकता के साथ पूरा करें। उन्होंने…

Read More
उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल राजनीति वाराणसी सबसे अलग 

Varanasi: पटरी व्यवसाइयों को दीपावली से पहले उपहार देगी Yogi Government

टाउनहाल में निर्मित अत्याधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में बनाई गई हैं 58 दुकानें टाउनहाल पार्क की दीवार से सटे पटरी दुकानदारों के लिए कराया गया है कॉम्प्लेक्स का निर्माण शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से मैदागिन क्षेत्र में सुगम होगा यातायात, व्यापार के लिए पटरी व्यवसाइयों को मिलेगा व्यवस्थित स्थान काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले मार्ग पर जाम से भी बाबा के भक्तों को मिलेगी निजात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को काशी की प्रस्तावित यात्रा में कर सकते हैं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन योगी सरकार…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

Varanasi में दो नेपाली नागरिक गंगा में डूबे: एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश

वाराणसी: कोतवाली थाना क्षेत्र के बालाजी घाट पर गुरुवार को गंगा में स्नान के दौरान दो नेपाली नागरिकों के डूबने का दर्दनाक हादसा सामने आया। सूचना मिलते ही जल पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। हादसे में डूबे व्यक्तियों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जिसकी पहचान अभिमन्यु के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे डूबे व्यक्ति, जिसका नाम टीका बताया जा रहा है। उसकी तलाश अभी भी जारी है। एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीमें लगातार दूसरे व्यक्ति…

Read More
ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी सबसे अलग 

ग्रामीण क्रांति का डिजिटल कमांड: विकास का नया अध्याय, हर खेत को सिंचाई और घर को जल

योगी सरकार की निगरानी से ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई और पेयजल आपूर्ति में बड़ा सुधार तालाबों का पुनरुद्धार, नलकूपों की मरम्मत और जल संरक्षण योजनाओं से गांवों में लौटी हरियाली वाराणसी: ग्रामीण विकास में नया इतिहास रचते हुए योगी सरकार के मार्गदर्शन में वाराणसी में “रूरल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर” की स्थापना ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रफ्तार को नई दिशा दी है। सिंचाई से लेकर स्वच्छ पेयजल तक की समस्याओं को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से काम कर रहे इस सेंटर ने तालाबों का पुनर्जीवन, नलकूपों…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

DJ के शोर से बेहाल गायों ने बंद किया दूध देना: दुग्ध उत्पादन में गिरावट, पशुपालक परेशान

वाराणसी: धार्मिक आयोजनों और त्यौहारों में बजने वाले डीजे और तेज़ लाउडस्पीकर का असर अब केवल इंसानों पर ही नहीं, बल्कि दुधारू जानवरों पर भी पड़ रहा है। चोलापुर थाना क्षेत्र के गोपालक सुरेंद्र सिंह के अनुसार, गांव में लगातार तेज़ आवाज़ और वूफर के कारण उनकी गायों ने दूध देना लगभग बंद कर दिया है। सुरेंद्र सिंह का दावा है कि डीजे और पटाखों की तेज़ आवाज़ के कारण हर साल त्योहारों के समय उनका दुग्ध उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हो जाता है। तेज़ शोर से परेशान गायें तनावग्रस्त…

Read More