ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा: जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, मदद के लिए इन नंबरों पर कर सकते हैं कॉल

वाराणसी: गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। शुक्रवार शाम 8 बजे गंगा का जलस्तर 66.82 मीटर दर्ज किया गया, जिसमें प्रति घंटे 20 सेमी की दर से वृद्धि हो रही है। जिले में गंगा नदी का चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर और खतरे का बिंदु 71.26 मीटर है। फिलहाल रात तक गंगा चेतावनी बिंदु से 3.44 मीटर नीचे थीं, लेकिन जिला प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए पूर्व तैयारियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। बाढ़ से पूर्व तैयारी बाढ़ के दौरान बाढ़ के बाद संपर्कबाढ़ से…

Read More
उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

रामनगर बारादरी हादसा: APM और JE निलंबित, ठेकेदार के कार्यों की जांच के आदेश

वाराणसी: गंगा किनारे रामनगर के बलुआ घाट पर गुरुवार को निर्माणाधीन बारादरी का गुंबद गिरने और मजदूर की मौत के मामले में शुक्रवार को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के निर्माण ईकाई-3 के सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर (एपीएम) दिलीप कुमार और अवर अभियंता (जेई) रेनू जायसवाल को निलंबित कर दिया गया है। दोनों पर कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता का आरोप है। यूपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक संतोष सिंह ने इन दोनों अधिकारियों को प्रयागराज जोन-1 कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया है। साथ ही महाप्रबंधक जोन-1 दिनेश…

Read More
ऑन द स्पॉट वाराणसी 

एडिशनल सीपी ने चौराहे का जायजा लिया: डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश, अव्यवस्थित गाड़ियों को व्यवस्थित करने को कहा

वाराणसी: अपर पुलिस आयुक्त Law & Order डॉ. एस. चन्नप्पा ने शुक्रवार को पांडेयपुर चौराहे पर यातायात व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अतिक्रमण अभियान चलाकर यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने और अव्यवस्थित खड़े वाहनों को व्यवस्थित करने के लिए कहा। इस निरीक्षण का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और शहर की सड़कों को जाम से मुक्त रखना है। अपर पुलिस आयुक्त के इस कदम से यातायात व्यवस्था…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

DRM ऑफिस से बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 9 मोटरसाइकिल बरामद, मिलने वाले पैसों से शान-ओ-शौकत पूरी करते थे ‘दो साथी’

वाराणसी: डीआरएम ऑफिस वाराणसी और अन्य स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी कर बेचने वाले दो अभियुक्तों को सिगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 9 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। इस अभियान का नेतृत्व पुलिस उपायुक्त काशी जोन और अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में किया गया। सिगरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तों को मालगोदाम रोड के…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

डकैती के आरोपी SI का जमानत प्रकरण: जमानत अर्जी पड़ने की जानकारी नहीं हुई, लापरवाही पर SHO और ACP के खिलाफ विभागीय जांच

वाराणसी: डकैती के गंभीर आरोप में फंसे दरोगा सूर्य प्रकाश पांडेय को गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जिला जेल से रिहा कर दिया गया। इस मामले ने पुलिस विभाग में हलचल मचा दी है, क्योंकि इसमें रामनगर थाने के पूर्व थानाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा और कोतवाली सर्किल के पूर्व एसीपी अमित कुमार श्रीवास्तव की लापरवाही उजागर हुई है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए दोनों के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया है। क्या है मामला? 22 जून की रात…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

वाराणसी में दुस्साहसिक वारदात: सिगरेट मांगने पर दुकानदार की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी, चौबेपुर: क्षेत्र के बिरनाथीपुर गांव में गुरुवार की आधी रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जिसने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। गांव के शारदा यादव (50) की गर्दन पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल फैल गया। क्या है पूरी घटना? गुरुवार की रात लगभग डेढ़ बजे, शारदा यादव अपनी पान की दुकान पर थे, जब अचानक एक अपाचे बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश उनकी दुकान पर पहुंचे। बदमाशों ने सिगरेट की मांग की, लेकिन…

Read More
ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

रामनगर: बलुआ घाट पर बारादरी का गुंबद ढहने से मजदूर की मौत, कुत्ते की भी जान गई

संजय पांडेय वाराणसी, रामनगर: गुरुवार दोपहर करीब 3:15 बजे रामनगर के बलुआ घाट पर बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए बारादरी के नीचे बैठे चंदौली जिले के परोरवां (मुगलसराय) निवासी 57 वर्षीय मजदूर मेवालाल की गुंबद गिरने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में मलबे के नीचे दबकर एक कुत्ते की भी जान चली गई। पर्यटन विभाग का सौंदर्यीकरण कार्य बलुआ घाट पर पर्यटन विभाग की ओर से सौंदर्यीकरण के तहत पक्का घाट, चेंजिंग रूम और बारादरी का निर्माण कराया जा रहा था।…

Read More
ऑन द स्पॉट वाराणसी 

वाराणसी: शवदाह गृह में भ्रष्टाचार के चलते ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

नीरज सिंह वाराणसी, सेवापुरी: मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हिमांशु नागपाल ने बड़ागांव विकासखंड के कुरु गांव में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी वीरेंद्र कुमार को गुरुवार को निलंबित कर दिया। यह निलंबन 14 जुलाई को कुरु गांव के विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान शव दाह गृह के निर्माण में भारी अनियमितताएं पाए जाने के बाद हुआ। भारी भ्रष्टाचार और सरकारी धन की बंदरबांट सीडीओ नागपाल के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि शव दाह गृह स्थल के निर्माण में सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ था। तत्काल प्रभाव से ग्राम…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

57 प्रमुख चौराहों पर लगेगा टाइमर युक्त ट्रैफिक सिग्नल: VNS में यातायात सुधार की दिशा में बड़ा कदम, CP, DM की मीटिंग में ये फैसले

वाराणसी: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में गुरुवार को यातायात व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की प्रमुख यातायात समस्याओं को सुलझाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में अपर पुलिस कमिश्नर एस. चिनप्पा, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, वीडीए वीसी पुलकित गर्ग, और एडीएम सिटी आलोक वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था से संबंधित सभी कार्यों की फोटो ली जाए ताकि कार्य की प्रगति को ट्रैक किया…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

आटो चालक से कॉल करने के लिए मोबाइल लिया: कांड कर के भाग गया, पुलिस से शिकायत

वाराणसी: मंडुआडीह चौराहे के पास एक यात्री ने ऑटो चालक से कॉल करने के बहाने मोबाइल मांगा और लेकर फरार हो गया। घटना के बाद ऑटो चालक जमुआ बाजार निवासी प्रीतम कुमार ने मंडुआडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई है। प्रीतम कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह उसने मंडुआडीह से एक यात्री को बिठाया, जिसने इमरजेंसी का हवाला देकर कॉल करने के लिए उसका मोबाइल मांगा। यात्री मंडुआडीह कस्बा पुलिस चौकी के सामने उतरते ही मोबाइल लेकर रफूचक्कर हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More