अपराध वाराणसी 

नवजात शिशु का शव मिलने की जानकारी मिली: घंटों परेशान रही पुलिस, प्लास्टिक का थैला खोलने पर ये सामान मिला

नीरज सिंह सेवापुरी: जंसा थाना क्षेत्र के हाथी गांव के सामने हाथी बड़ौरा लबे रोड पर मंगलवार दोपहर बाद नवजात शिशु का शव मिलने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जंसा पुलिस ने जब प्लास्टिक के थैले को खोला, तो उसके अंदर खून से सने प्रसव के कपड़े पाए गए, जिससे नवजात शव मिलने की खबर गलत साबित हुई। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली,…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

वाराणसी: सर्राफ की दुकान में टप्पेबाजी, डेढ़ लाख के जेवर लेकर युवक फरार

वाराणसी: चौबेपुर में दिनदहाड़े सर्राफ की दुकान से 18.5 ग्राम सोने के जेवर की टप्पेबाजी की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। चौबेपुर बाजार निवासी बंगाली बाबू सेठ के घर में स्थित ‘कौटिल्य अलंकार मंदिर’ नामक दुकान में मंगलवार दोपहर करीब 12:05 बजे एक युवक ग्राहक बनकर आया और लाकेट दिखाने की मांग की। सर्राफ ने जब लाकेट दिखाया तो युवक ने उसे पसंद न आने की बात कहकर अन्य डिज़ाइन दिखाने को कहा। इसी बीच, दुकानदार जब जेवर के डिब्बे से अन्य सामान मिलाने लगा तो मौका पाकर…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

स्कूटी से आया चोर, घंटे भर में ले गया सामान: BJP नेता के घर लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखी कारस्तानी

शिवपुर, वाराणसी: भाजपा राजर्षि मंडल के उपाध्यक्ष दीपक सिंह के घर में लाखों की चोरी की घटना सामने आई है। दीपक सिंह अपने परिवार के साथ भागवत कथा में सम्मिलित होने के लिए रविवार को लोहता स्थित अपने पैतृक निवास गए थे। मंगलवार सुबह जब वे वापस लौटे, तो घर का मुख्य गेट टूटा हुआ मिला। चोरों ने घर के अंदर घुसकर गोदरेज की अलमारी का ताला तोड़ा और वहां से एक सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, कान की बाली, एक जोड़ा पायल, कीमती कपड़े, एटीएम कार्ड और…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

स्कूल में चूरन खिलाने का मामला: छात्र की हालत में सुधार, प्वाइजनिंग के लक्षण नहीं मिले

बड़ागांव, वाराणसी: सोनपुरवा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय अनेई में कक्षा 8 के छात्र को चूरन खिलाने से उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने छात्र को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत में अब सुधार हो रहा है। सोमवार को सोनपुरवा निवासी करन, जो कक्षा 8 का छात्र है, अपने साथ पढ़ने वाले एक अन्य छात्र के साथ चूरन खा रहा था। चूरन बाहर से खरीदा गया था। करन को भी वह चूरन खिलाया गया, जिससे उसकी तबियत बिगड़ने लगी। छुट्टी के समय स्कूल में ही करन की स्थिति…

Read More
अपराध वाराणसी शिक्षा 

अध्यापक पर छात्र की पिटाई का आरोप: ग्रामीणों का हंगामा, स्थानांतरण की मांग

नीरज सिंह वाराणसी: सेवापुरी, आराजी लाइन विकासखंड के ग्राम पंचायत हरसोस स्थित कंपोजिट विद्यालय में एक छात्र की पिटाई से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय पर हंगामा कर दिया। घटना सोमवार की है, जब कक्षा 8 के छात्र लकी गोंड ने कबड्डी खेल के दौरान गलती से अपने अध्यापक यशवर्धन त्रिपाठी के सिर की चोटी को छू लिया। इस पर नाराज होकर अध्यापक ने छात्र की पिटाई कर दी। घटना के बाद छात्र ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। मंगलवार सुबह जब विद्यालय खुला, तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

अतिक्रमण अभियान और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण: अपर पुलिस आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

वाराणसी: अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. एस. चन्नप्पा ने मंगलवार को पुलिस लाइन चौराहा, चौकाघाट चौराहा, अंधरापुल चौराहा और कैंट बस स्टेशन इंग्लिसिया लाइन तक पैदल गश्त कर अतिक्रमण अभियान और यातायात व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यातायात की सुचारु व्यवस्था और अतिक्रमण को हटाने के लिए कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉ. चन्नप्पा ने क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और संबंधित थाना प्रभारियों को सख्ती से अतिक्रमण अभियान चलाने के निर्देश दिए, साथ ही यातायात नियमों के पालन को लेकर सतर्कता बरतने…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

सियार का आतंक: दो ग्रामीणों पर हमला किया, लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

चौबेपुर, वाराणसी: रामपुर (चंद्रावती) गांव में सोमवार की देर रात एक सियार ने आतंक मचाते हुए दो ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सियार के हमले से घायल राकेश राम और मुलायम राम को बचाने के लिए उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए। राकेश की पत्नी किरन की मदद के लिए आवाज लगाने पर गांव के लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और सियार को पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद घायल राकेश और मुलायम राम को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर भेजा गया। वहीं,…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

लापरवाही बनी दुर्घटना की वजह: स्कूली वाहन पलटा, बाल-बाल बचे छात्र, लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला

वाराणसी: प्रयागपुर नोनौटी बस्ती के पास मंगलवार की सुबह एक स्कूल वाहन चालक की लापरवाही के कारण सड़क किनारे धान के खेत में पलट गया। वाहन में बैठे बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। वाहन में कुल छह बच्चे सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें आईं। सूचना पर बड़ागांव पुलिस भी मौके पर पहुंची और वाहन को बाहर निकालकर विद्यालय भेज दिया। जानकारी के अनुसार, शाश्वत पब्लिक स्कूल, पुआरी खुर्द की मैजिक वैन कक्षा 1 से 5 तक के छह…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

भास्करा तालाब से तीर्थयात्रियों का बैग और मोबाइल चोरी: 12 घंटे के अंदर खेल कर गया कर चोर, पुलिस चेक कर रही सीसीटीवी फुटेज

पंकज मिश्रा रोहनिया, वाराणसी: केसरीपुर स्थित भास्करा तालाब पर रात में विश्राम के लिए रुके मध्य प्रदेश के तीर्थयात्रियों का 1 लाख 60 हजार रुपये से भरा बैग और एक मोबाइल चोरी हो गया। तीर्थयात्रियों ने काफी खोजबीन की, लेकिन चोरी हुए सामान का पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने रोहनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुमरिया सागर, मध्य प्रदेश से आए तीर्थयात्री टूरिस्ट बस से गया, बिहार जा रहे थे। रास्ते में भास्करा तालाब, केसरीपुर पर रात…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

बेटे ने बाप पर चलाई गोली: बीच-बचाव में पड़ोसी युवक जख्मी, हमलावर फरार

वाराणसी: चौबेपुर थाना क्षेत्र के रमना गांव में जमीन के विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। सोमवार शाम करीब 7 बजे पिता-पुत्र के बीच हुई मामूली कहासुनी अचानक हिंसक झगड़े में बदल गई। ईश्वर यादव नामक युवक ने अपने पिता हीरा यादव पर गोली चला दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए रितेश यादव उर्फ नेता (22) को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की शुरुआत उस समय हुई जब ईश्वर यादव और उसके पिता हीरा यादव के बीच…

Read More