अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

ट्रक के केबिन में फनधारी: सहमा चालक, ‘रतन कोबरा’ ने पकड़ा

अभिषेक त्रिपाठी मिर्जामुराद, वाराणसी: शुक्रवार को मिर्जामुराद कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ट्रक के केबिन में फनधारी सांप दिखने से ट्रक चालक उपेंद्र कुमार घबरा गए। सोनभद्र के राबर्ट्सगंज निवासी उपेंद्र कार्बन लदा ट्रक लेकर वाराणसी आ रहे थे कि अचानक केबिन में सांप देखकर उन्होंने डर के मारे ट्रक रोककर तुरंत छलांग लगा दी। स्थिति की सूचना पर वाहन स्वामी रामकुमार ने सांप पकड़ने के लिए मशहूर मिर्जामुराद निवासी रतन कोबरा को बुलाया। रतन ने निडरता से सांप को हाथ से पकड़कर सुरक्षित बाहर निकाला,…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार: आईडी नवीनीकरण कराने गए अधिवक्ता होटल के कमरे में मृत मिले

प्रयागराज-वाराणसी: आई कार्ड नवीनीकरण के लिए आए अधिवक्ता विजय कुमार मिश्रा (40) शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाए गए। होटल का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने तोड़ा। पुलिस के अनुसार, वाराणसी के गंगोत्री नगर कॉलोनी शिवपुर निवासी विजय कुमार मिश्रा बार काउंसिल में अपने आई कार्ड का नवीनीकरण कराने प्रयागराज आए थे। शुक्रवार को उनकी पत्नी द्वारा बार-बार कॉल करने पर भी जब उन्होंने फोन नहीं उठाया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने होटल कर्मियों…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

पुलिस अभिरक्षा में अपहरण के आरोपी की मौत: ढाबे के टॉयलेट में संदिग्ध हाल में मृत पाया गया

वाराणसी: वाराणसी जिले के कैंट थाने की पुलिस अभिरक्षा में एक अपहरण आरोपी की मौत का मामला सामने आया है। आरोपी पंचम पांडेय (50) बिहार के भोजपुर जिले का निवासी था, मोहनिया क्षेत्र के एक ढाबे के टॉयलेट में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। घटनास्थल पर उसके गले में गमछा कसा हुआ था, जिससे आत्महत्या की चर्चा हो रही है। आरोपी पर मानसिक रूप से अस्वस्थ एक किशोरी के अपहरण का आरोप था, जिसे कैंट पुलिस ने उसके घर से बरामद किया था। पुलिसकर्मी उसे वाराणसी ला रहे थे,…

Read More
वाराणसी शिक्षा 

ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता अभियान: बच्चों को दिलाई गई शांति बनाए रखने की शपथ

वाराणसी: राष्ट्रीय संस्था ‘सत्या फाउंडेशन’ द्वारा वाराणसी में ध्वनि प्रदूषण को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। ककरमत्ता स्थित लिटिल फ्लावर हाउस और राजघाट बेसेंट स्कूल में आयोजित इन कार्यक्रमों में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार पाण्डेय ने ध्वनि प्रदूषण के दुष्प्रभावों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम के दौरान सत्या फाउंडेशन के सचिव चेतन उपाध्याय ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण न केवल स्वास्थ्य बल्कि सामाजिक शांति के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर, डी.जे., और पटाखों के कारण लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

हाईवे पर हादसा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

संजय पांडेय रामनगर, वाराणसी: भिटी के ढूंढराज पुलिया के पास शुक्रवार की देर शाम हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान अजय यादव और उमेश केशरी के रूप में हुई है। दोनों ‘फोनपे’ कंपनी में काम करते थे। पुलिस के मुताबिक, मृतक अजय यादव (26), पिता राजनाथ यादव, कज्जाकपुर थाना आदमपुर के निवासी थे। वहीं, उमेश केशरी के मोबाइल का लॉक नहीं खुल पाने के कारण उनके घर का पता फिलहाल नहीं…

Read More
वाराणसी शिक्षा 

दुर्गेश श्रीवास्तव बने ग्राम पंचायत अधिकारी: परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता

वाराणसी: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा आयोजित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। इस परीक्षा में पहाड़िया (वाराणसी) निवासी दुर्गेश श्रीवास्तव ने ग्राम पंचायत अधिकारी के रूप में चयनित होकर वाराणसी का मान बढ़ाया है। दुर्गेश को वाराणसी जनपद में नियुक्ति मिली है। वह वर्तमान में सकलडीहा तहसील में लेखपाल पद पर कार्यरत हैं। उनकी मेहनत और कुशाग्र बुद्धि की वजह से उन्होंने कनिष्ठ सहायक परीक्षा (स्वास्थ्य विभाग) में भी सफलता प्राप्त की थी। दुर्गेश ने…

Read More
राजनीति वाराणसी 

पिंडरा में क्षेत्र पंचायत की बैठक: करोड़ों के प्रस्ताव पारित, मुख्यमंत्री आवास के स्वीकृति पत्र वितरित

पिंडरा, वाराणसी: पिंडरा विकास खण्ड मुख्यालय मंगारी पर शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक गहमागहमी के बीच सम्पन्न हुई। इस बैठक में कई करोड़ रुपये के प्रस्ताव पारित हुए, और सैकड़ों पात्रों को मुख्यमंत्री आवास का स्वीकृति पत्र भी दिया गया। बैठक के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने पूर्व में स्वीकृत प्रस्तावों में कटौती का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ब्लॉक प्रमुख ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि इस बार प्रस्तावों को स्वीकृत किया जाएगा, जिसके बाद हंगामा शांत हुआ। बैठक में सैकड़ों प्रस्ताव जैसे नाली, खड़ंजा,…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

मिशन शक्ति: पिंडरा में जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को मिली सुरक्षा की सीख

पिंडरा, वाराणसी: उत्तर प्रदेश शासन के ‘मिशन शक्ति फेज-5’ के तहत, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन प्रमोद कुमार ने शिवकुमारी बालिका इण्टर कॉलेज, पिंडरा में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें अपने समुदाय में सुरक्षित महसूस कराना था। कार्यक्रम के दौरान, पुलिस उपायुक्त ने घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, लैंगिक उत्पीड़न, बाल विवाह जैसे सामाजिक मुद्दों पर छात्राओं से खुलकर चर्चा की। साथ ही, ‘गुड टच-बैड टच’ जैसी अहम जानकारी दी, जिससे छात्राएं किसी भी समस्या के मामले में बिना…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

दुबई से चल रहा था साइबर ठगी का खेल: वाराणसी पुलिस की फील्डिंग में चार ठग पकड़े गए, इतने खाते सीज

वाराणसी: साइबर क्राइम टीम और बड़ागांव पुलिस ने एक विशेष ऑपरेशन में चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर एक अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़ किया है। इस गैंग का मुख्य सरगना दिशांत किरीटभाई पाटलिया, गुजरात के जामनगर का निवासी है, जो दुबई स्थित अपराधियों के लिए बैंक खाता ब्रोकर गैंग के रूप में काम कर रहा था। गिरफ्तारी में बरामद हुए साक्ष्य पुलिस ने इन साइबर अपराधियों के पास से कई मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, सिमकार्ड, पासबुक और नकदी बरामद की है। इन सभी का उपयोग यह गैंग डिजिटल…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

दुकान और मंदिरों में चोरी: 6 किलोमीटर के अंतराल पर पड़ने वाले दो थाना क्षेत्रों में घटनाएं, चार जगहों से सामान ले गए चोर

वाराणसी: हमीरापुर, फूलपुर में संदीप तिवारी उर्फ पिंटू की दुकान में गल्ला (रुपया रखने वाली पेटी) की चोरी की घटना सामने आई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं चोर बच्चों का गुल्क भी उठा ले गए हैं। एक दूसरे से 6 किलोमीटर के अंतराल पर पड़ने वाले फूलपुर और बड़ागांव दोनों थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर कुल मिलाकर चार जगह चोरी की घटनाएं हुई हैं। सभी घटनाओं पर पुलिस की जांच जारी है, लेकिन स्थानीय लोगों ने गश्त में लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई…

Read More