रिश्वत की कीमत भारी पड़ी: घूसखोरी में हायक विकास अधिकारी गिरफ्तार, इस काम के एवज में मांगे थे रुपये
वाराणसी: गाजीपुर के मरदह विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कौशल किशोर सिंह को शुक्रवार को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए सतर्कता विभाग की वाराणसी टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सिंह ने शिकायतकर्ता पप्पू पासवान से उनके भतीजे सूरज कुमार के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के एवज में यह रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता पप्पू पासवान ने इस भ्रष्टाचार की जानकारी पुलिस अधीक्षक, सतर्कता विभाग वाराणसी को दी थी। शिकायत की जांच के बाद आरोप सही पाए गए, जिसके बाद सतर्कता विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की।…
Read More