उत्तर प्रदेश धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी सबसे अलग 

Yogi सरकार का दिव्य संकल्प: काशी के घाटों पर 12 लाख दीपों से सजेगी देव दीपावली, होगा अद्वितीय आयोजन

वाराणसी: काशी की पावन धरती पर इस साल 15 नवंबर को होने वाली देव दीपावली अद्वितीय और अलौकिक रूप से मनाई जाएगी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस पवित्र अवसर को भव्य और दिव्य बनाने के लिए 12 लाख दीपों से घाटों और कुंडों को सजाने का संकल्प लिया है। इस बार विशेष बात यह है कि लाखों दीप गाय के गोबर से बनाए गए होंगे, जिससे पर्यावरण संरक्षण और पारंपरिक धरोहर को सहेजने का संदेश भी दिया जाएगा। देवताओं की धरती पर दिव्य रोशनी का नजारा 15 नवंबर…

Read More
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल राजनीति वाराणसी 

14 दिनी चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन: मंत्री सुरेश खन्ना बोले- लोगों में ऊर्जा संचार के साथ PM Modi के नेतृत्व में बदलते भारत पर गर्व होगा

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और उनके द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों को समर्पित 14 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन वाराणसी के क्वींस इंटर कॉलेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में शनिवार को उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया। इस चित्र प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन के विभिन्न पहलुओं और उनके नेतृत्व में देश के विकास की यात्रा को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। उद्घाटन समारोह में मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, “यह…

Read More
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल राजनीति वाराणसी शिक्षा 

रामनाथ कोविंद बोले- प्रसाद में मिलावट गंभीर पाप: BHU में दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन, पंचगव्य चिकित्सा पर जोर

वाराणसी: बीएचयू में आयोजित दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तिरुपति और बाबा विश्वनाथ के प्रसाद की तुलना करते हुए मंदिर प्रसादों में मिलावट पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह हिंदू धर्म के लिए गंभीर पाप है, और इसकी जांच की जानी चाहिए। पूर्व राष्ट्रपति ने अपने वक्तव्य में बाबा विश्वनाथ से माफी मांगते हुए कहा कि अगली बार वे अवश्य दर्शन करेंगे। बीएचयू के शताब्दी कृषि विज्ञान प्रेक्षागृह में आयोजित इस संगोष्ठी का मुख्य विषय भारतीय गाय, जैविक कृषि एवं पंचगव्य…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

किन्नर हत्याकांड: बाल काटने के बाद गला दबाकर लाश कुएं में फेंका, मिर्जापुर पुलिस ने तीन को पकड़ा

बनारस से लापता किन्नर की हत्या के मामले का मिर्जापुर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि हत्यारोपियों ने पहले किन्नर के सिर के बाल काटे, फिर मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के पीलोरी गांव में एक कुएं में फेंक दिया गया। इस मामले में कछवां पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी सहित अन्य लोग अभी फरार हैं। घटना का खुलासा और गिरफ्तारी: पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर नितेश सिंह ने शुक्रवार…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

आध्यात्मिक आड़ में दुष्कर्म: नशीला प्रसाद खिला आश्रम संचालक ने किया शोषण, पुलिस ने पकड़ा

वाराणसी: शिवपुर पुलिस ने शुक्रवार को वीडीए कॉलोनी सेंट्रल जेल के पास से आश्रम संचालक चंद्रभूषण को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि चंद्रभूषण, जो भेलूपुर की कबीरनगर कॉलोनी का निवासी है, लक्ष्मणपुर में किराये के मकान में आध्यात्मिक आश्रम चलाता था, जहां योग और अध्यात्म की आड़ में महिलाओं को फंसाया जाता था। पीड़िता के अनुसार, आश्रम में योग और ध्यान के बहाने उसे प्रसाद में नशीला लड्डू खिलाया गया और फिर चंद्रभूषण ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बदनामी का भय…

Read More
उत्तर प्रदेश खेल पूर्वांचल राजनीति 

पूर्वांचल के खिलाड़ियों के लिए सौगात: सिगरा स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक की सुविधा, प्रभारी मंत्री ने व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

वाराणसी: जनपद के प्रभारी और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शुक्रवार को डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा का निरीक्षण किया और बताया कि स्टेडियम पूर्वांचल के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी सुविधा लेकर आएगा। यहां एक सिंथेटिक ट्रैक बनाया जा रहा है, जो मॉर्निंग वॉक करने वाले काशीवासियों को भी खास अनुभव देगा। उन्होंने अधिकारियों को मॉर्निंग वॉक की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सुरेश खन्ना ने खेल विभाग और कार्यदायी संस्थाओं को अवशेष कार्यों को शीघ्रता और गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। स्टेडियम की…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

सुसाइड नोट में बीमारी से परेशान होने का जिक्र: वाराणसी के गेस्ट हाउस में उड़ीसा के युवक ने की आत्महत्या

वाराणसी: इंग्लिशिया लाइन स्थित एक गेस्ट हाउस में दक्षिण भारतीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव कमरे में लटका मिला, जिसे देखकर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को नीचे उतार कर जांच शुरू की। मृतक की पहचान भानु शंकर (29 वर्ष) के रूप में हुई है। वह उड़ीसा के पुरी का रहने वाले थे। वाराणसी में दर्शन-पूजन के लिए आए थे। घटना का विवरण भानु शंकर तीन दिनों से गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। बुधवार रात…

Read More
उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

विश्वनाथ मंदिर में शॉर्ट सर्किट से आग: अचानक हुई घटना से अफरा-तफरी, प्रशासनिक तत्परता से बड़ा हादसा टला

वाराणसी: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में गर्भगृह के बाहर पूर्वी द्वार के ऊपर लगे बिजली के तार में गुरुवार की भोर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिस तार में आग लगी, वह गर्भगृह के अंदर जाता था, जिससे स्थिति गंभीर हो सकती थी। घटना के तुरंत बाद मंदिर प्रशासन ने भक्तों को सुरक्षित स्थान पर हटाया और मरम्मत का काम शुरू किया। घटना का विवरण मंगला आरती के बाद जब भक्त गर्भगृह के पास दर्शन कर रहे थे, तभी अचानक पूर्वी द्वार के ऊपर बिजली के तार में…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

वाराणसी: भदोही सांसद विनोद बिंद के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकराईं, बड़ा हादसा टला

वाराणसी: हरहुआ के पास गुरुवार की सुबह भदोही सांसद विनोद कुमार बिंद के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा उस वक्त हुआ जब काफिले की गाड़ियां एक ऑल्टो कार को बचाने की कोशिश में आपस में भिड़ गईं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। सांसद विनोद कुमार बिंद पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हादसे का घटनाक्रम यह दुर्घटना तब हुई जब सांसद बिंद अपने काफिले के साथ सफर कर रहे थे। अचानक सामने से आ रही ऑल्टो गाड़ी को टक्कर…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

शूटआउट एट रिंग रोड: वाराणसी पुलिस से हुई मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी के पैर में गोली लगी, साथी फरार

वाराणसी: शिवपुर थाना क्षेत्र के हरिपुर रिंग रोड पर बुधवार देर रात पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश के साथ मुठभेड़ की। इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश की पहचान बिहार के मुंगेर निवासी गुलशन के रूप में हुई है, जो लूट के एक मामले में वांछित था। वहीं, एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।…

Read More