अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

वाराणसी: फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी, मां के घर पहुंचने पर पता चला

पंकज मिश्रा रोहनिया, वाराणसी: अखरी चौकी अंतर्गत अमरा गांव निवासी 22 वर्षीय विशाल बिंद ने शुक्रवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जब उसकी मां भानुमति दोपहर में घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया। दरवाजा तोड़ने पर देखा गया कि विशाल फांसी के फंदे से लटक रहा था। एक साल पहले उसके पिता का निधन हो चुका है। विशाल चार भाइयों में दूसरे स्थान पर था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

PM Modi के आगमन और दशहरा को लेकर मुस्तैदी: फील्ड में निकले पुलिस आयुक्त, इन चार बिंदुओं पर फोकस

वाराणसी: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित वाराणसी आगमन के मद्देनजर शुक्रवार की रात सिगरा स्टेडियम का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था को फुलप्रूफ बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसके साथ ही दुर्गा पूजा और दशहरा त्यौहार को देखते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की गई। मुख्य बिंदु निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एस. चन्नप्पा, पुलिस उपायुक्त काशी गौरव बंशवाल, अपर पुलिस उपायुक्त नीतू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Read More
उत्तर प्रदेश दिल्ली धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी सबसे अलग 

रामनगर की रामलीला: रावण ने बजाया युद्ध का डंका, इंद्र ने श्रीराम के लिए रथ भेजा

रामनगर, वाराणसी: युद्ध में रावण अपनी लगातार पराजय को देखते हुए महल में यज्ञ करने लगा। तभी विभीषण ने राम को बताया कि वह यज्ञ कर रहा है। जिसके पूरा होने पर वह नहीं मरेगा। उनके आदेश पर बानर, भालू जाकर उसका यज्ञ विध्वंस कर दिए। जिसके बाद उसने युद्ध का डंका बजा दिया। इंद्र ने राम को रथ पर चढ़कर युद्ध करने के लिए रथ भेजा। राम अपने बाणों से उसकी माया को काट दिए। वे अपनी सेना को युद्ध करने से रोक दिए और कहने लगे कि तुम…

Read More
ऑन द स्पॉट वाराणसी 

राष्ट्रीय डाक सप्ताह: सशक्तिकरण कैंप का आयोजन, PMG बोले- सभी को वित्तीय रूप से सशक्त करने का लक्ष्य

वाराणसी: ‘राष्ट्रीय डाक सप्ताह’ के अंतिम दिन असि घाट पर एक विशेष वित्तीय सशक्तिकरण कैम्प का आयोजन किया गया। कर्नल विनोद कुमार, पोस्टमास्टर जनरल, वाराणसी क्षेत्र के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नाविकों, घाटों पर कार्यरत कर्मियों और विभिन्न समुदाय के लोगों को डाक विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना था। कर्नल विनोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि डाक विभाग प्रत्येक भारतीय नागरिक को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि विभाग का लक्ष्य हर नागरिक को वित्तीय रूप…

Read More
धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी 

कन्या और भैरव पूजन: बाबा कीनाराम स्थल क्रीं कुण्ड में श्रद्धा-भक्ति संग मनाई गई नवमी

वाराणसी: श्रद्धा, भक्ति, आस्था और विश्वास के साथ मनाया जाने वाला शारदीय नवरात्र का 9 दिनों का पर्व 11 अक्टूबर को ‘नवमी कन्या पूजन’ के साथ संपन्न हुआ। 9 दिनों तक देवी मां के अलग-अलग रूपों की आराधना के बाद पर्व के आखिरी दिन, जिसे नवमी कहा जाता है, धूमधाम से देवी मां की विदाई की जाती है। इस दिन छोटी-छोटी कन्याओं को देवी के अलग-अलग रूपों में श्रृंगार कर उन्हें पूजा जाता है, जिसे ‘नवमी कन्या पूजन’ कहते हैं। इसी कड़ी में रविन्द्रपुरी स्थित विश्वविख्यात अघोरपीठ, ‘बाबा कीनाराम स्थल…

Read More
धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी 

नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा: अड़हुल और गुलाब के फूलों से किया गया भव्य श्रृंगार

वाराणसी: शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन देवी सिद्धिदात्री की दर्शन-पूजन की मान्यता है। वाराणसी में गोलघर स्थित पराड़कर भवन के पीछे सिद्धमाता गली में देवी सिद्धिदात्री का मंदिर है। मां दुर्गा की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री है, जो सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली देवी मानी जाती हैं। भोर से ही देवी के मंदिरों में दर्शन-पूजन करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मां को भोर में पंचामृत स्नान के बाद अड़हुल और गुलाब के फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। मंगला आरती के बाद माता के मंदिर…

Read More
उत्तर प्रदेश धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी सबसे अलग 

43 साल पहले शुरू हुई थी मिनी स्टेडियम में दुर्गापूजा: 2023 में यहां की CM ने बधाई पत्र भेजा था

नवीन प्रधान शिवपुर, वाराणसी: मिनी स्टेडियम शिवपुर में होने वाली दुर्गा पूजा की शुरुआत आज से 43 वर्ष पूर्व पंचकोशी रोड, शिवपुर निवासी रिटायर्ड डिस्ट्रिक्ट सप्लाई ऑफीसर शंभूनाथ श्रीवास्तव ने किया था। उस वक्त वाराणसी में गिने-चुने जगहों पर ही दुर्गा पूजा पंडाल लगता था। शंभूनाथ श्रीवास्तव के पुत्र घनश्याम श्रीवास्तव ने बताया कि एक दिन वह और उनके मित्र पुरुषोत्तम सिंह (अजय ऑयल मिल) ने विचार किया कि शिवपुर में भी दुर्गा पूजा कराया जाना चाहिए, यह क्षेत्र बहुत बड़ा है लेकिन यहां पर दुर्गा पूजा नहीं होती है।…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

वाराणसी: गंगा में युवक का शव मिला, खुदकुशी की आशंका

संजय पांडेय वाराणसी: कोदोपुर के पास गंगा नदी में शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। तलाशी के दौरान मृतक की पहचान सचिन पाल (30) निवासी कृष्णा नगर, कीटगंज, प्रयागराज के रूप में हुई। युवक की पैंट में आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी शिनाख्त संभव हो सकी। परिजनों का बयान परिजनों के अनुसार, सचिन चार दिन पहले घर से निकला था और तब से लापता था। परिजनों को सूचित कर दिया गया है, और वे…

Read More
धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी सबसे अलग 

विजयदशमी: रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा, BLW में 75 फीट ऊंचे रावण का दहन मुख्य आकर्षण

वाराणसी: विजयदशमी के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। शहर में तीन प्रमुख स्थानों पर पुतला दहन के आयोजन की तैयारी की गई है, जहां हर साल की तरह हजारों लोग उमड़ेंगे। बरेका में इस वर्ष सबसे ऊंचे रावण का पुतला, 75 फीट ऊंचा बनाया गया है, जो लोगों के बीच सबसे बड़ा आकर्षण होगा। इसके अलावा, रामनगर की ऐतिहासिक रामलीला में 65 फीट ऊंचे रावण का पुतला जलाया जाएगा, जबकि…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

सपा नेता सहित दो पर केस: Fake Video और जातिगत टिप्पणी से माहौल बिगाड़ने की कोशिश

वाराणसी: पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक भ्रामक वीडियो पोस्ट कर जातिगत टिप्पणी करने के मामले में समाजवादी पार्टी के नेता लौटन राम निषाद सहित दो लोगों के खिलाफ वाराणसी के आदमपुर और दशाश्वमेध थाने में मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों पर मध्य प्रदेश के एक वीडियो को काशी का बताकर पोस्ट करने और उसपर आपत्तिजनक जातिगत टिप्पणियां करने का आरोप है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देश पर की गई है। क्या था मामला? समाजवादी पार्टी के नेता लौटन राम निषाद…

Read More