अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

लोगों के समस्याओं की सुनवाई: पुलिस अधिकारियों ने दिया त्वरित समाधान का आश्वासन

वाराणसी: चौबेपुर में रविवीर को संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के एजिलरसन और डीसीपी वरुणा चंद्रकांत मीणा की अगुवाई में जनसुनवाई चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। चौपाल में सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ, भूमि विवाद और स्थानीय प्रशासनिक समस्याओं पर भी चर्चा हुई। ग्रामीणों ने आपसी झगड़ों से संबंधित शिकायतें भी दर्ज कराई, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. एजिलरसन ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा, “आपकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के…

Read More
धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी 

‘बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड’: मनाया गया श्रीसर्वेश्वरी समूह का 64वां स्थापना दिवस

वाराणसी: रविन्द्रपुरी स्थित विश्वविख्यात अघोरपीठ ‘बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड’ में समाजिक संस्था ‘श्री सर्वेश्वरी समूह’ का 64वां स्थापना दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह अघोर परंपरा का प्रमुख केंद्र है, जहां पीठाधीश्वर अघोराचार्य महाराजश्री बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं ने पूरे दिन विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया। आश्रम में आरती और प्रभातफेरी: सुबह आश्रम परिसर की साफ-सफाई और आरती-पूजन के बाद, भक्तों ने ‘श्री सर्वेश्वरी ध्वज’ लेकर शहर में भव्य प्रभातफेरी निकाली। इस प्रभातफेरी में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

गायब किशोर की अधजली लाश मिली: इस तरह लोगों को हुई जानकारी, खुलासे के लिए पुलिस की आठ टीमें लगाई गईं

वाराणसी: शिवपुर थाना क्षेत्र के दानुपुर में शनिवार की शाम अधजली लाश मिली। लाश की पहचान 18 वर्षीय किशोर के रूप में हुई। घटना की जानकारी तब हुई जब शाम एक बच्चा बकरी चराते हुए उस जगह पर पहुंच गया जहां शव पड़ा था। बच्चे का पैर जब शव पर पड़ा तो वह भयभीत होकर भागा और गांव वालों को बताया। लोगों ने आकर देखा तो झाड़ी में अधजला शव पड़ा हुआ था, जिसका एक पैर और एक हांथ गायब था। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल…

Read More
धर्म-कर्म वाराणसी 

दो दिनी मौन साधना: व्यक्तित्व परिष्कार प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

वंदनीया गुरुमाता भगवती देवी के जन्मदिन पर दो दिवसीय मौन साधना एवं व्यक्तित्व परिष्कार प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ वाराणसी: गुरुमाता भगवती देवी के जन्मदिन पर गायत्री शक्तिपीठ, नगवां में दो दिनी मौन साधना एवं व्यक्तित्व परिष्कार प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। इस शिविर में युग ऋषि के संदेश वाहक और सुप्रसिद्ध कथावाचक विद्याधर मिश्र के मार्गदर्शन में 25 युवाओं ने मौन व्रत साधना के साथ व्यक्तित्व परिष्कार का संकल्प लिया। विद्याधर मिश्र ने शिविरार्थियों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि 36 घंटे की मौन साधना के दौरान जप-तप के साथ आत्मिक…

Read More
धर्म-कर्म वाराणसी 

गायत्री परिवार: गुरुमाता भगवती देवी का जन्मदिन मनाया गया, विविध कार्यक्रमों का आयोजन

वाराणसी: गायत्री शक्तिपीठ, दानुपुर में वंदनीया गुरुमाता भगवती देवी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कई धार्मिक और पर्यावरणीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ और पौधारोपण प्रमुख थे। युवा प्रकोष्ठ, सोना तालाब के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में आचार्य अनिलेश तिवारी ने वैदिक मंत्रोचार के साथ पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न कराया। कार्यक्रम संयोजक सत्य प्रकाश गुप्ता ने सपत्नीक गुरुमाता और गायत्री माता की आरती की। इसके साथ ही, स्वर्गीय कान्ति गुप्ता की पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में 108 पौधों का…

Read More
उत्तर प्रदेश धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी सबसे अलग 

Yogi सरकार का दिव्य संकल्प: काशी के घाटों पर 12 लाख दीपों से सजेगी देव दीपावली, होगा अद्वितीय आयोजन

वाराणसी: काशी की पावन धरती पर इस साल 15 नवंबर को होने वाली देव दीपावली अद्वितीय और अलौकिक रूप से मनाई जाएगी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस पवित्र अवसर को भव्य और दिव्य बनाने के लिए 12 लाख दीपों से घाटों और कुंडों को सजाने का संकल्प लिया है। इस बार विशेष बात यह है कि लाखों दीप गाय के गोबर से बनाए गए होंगे, जिससे पर्यावरण संरक्षण और पारंपरिक धरोहर को सहेजने का संदेश भी दिया जाएगा। देवताओं की धरती पर दिव्य रोशनी का नजारा 15 नवंबर…

Read More
अपराध पूर्वांचल वाराणसी 

काशी में दर्शन के दौरान बिछड़ी बुजुर्ग महिला: अमन कबीर की मदद से चार दिन बाद बेटे से मिलीं

वाराणसी: काशी में बाबा काल भैरव के दर्शन करने आईं एक बुजुर्ग महिला शनिवार को अपने परिवार से बिछड़ गईं। वह दर्शन के दौरान लाइन में लगते समय रास्ता भटक गईं और चार दिन तक अपने परिवार से दूर रहीं। अमन कबीर ने बताया कि बुजुर्ग महिला को वह चार दिन बाद मिले। बड़े पिता के कहने पर उन्होंने उस बुजुर्ग महिला को आखिरकार उन्हें उनके बेटे से मिलाया। अमन ने यह भी खुलासा किया कि रात के अंधेरे में किसी ने महिला पर हमला किया था और उनके कान…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

ट्रैफिक सुधार के लिए काशी में होने जा रही बड़ी कार्रवाई: पुलिस आयुक्त ने मीटिंग में आधा दर्जन पिक पॉइंट्स पर ये निर्देश दिए, बोले- नहीं चलेगी लापरवाही

वाराणसी: काशी की प्राचीन गलियों और संकरी सड़कों पर लगने वाले जाम को खत्म करने और सुगम यातायात व्यवस्था को नया स्वरूप देने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक की। कैम्प कार्यालय के सभागार में आयोजित इस गोष्ठी में उन्होंने राजपत्रित अधिकारीगण और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया और यातायात को सुधारने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। अगले 10 दिनों में विशेष अभियान: मोहित अग्रवाल ने कहा, “काशी की यातायात व्यवस्था को नए स्तर पर लाना हमारा उद्देश्य है। आने वाले…

Read More
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल राजनीति वाराणसी 

14 दिनी चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन: मंत्री सुरेश खन्ना बोले- लोगों में ऊर्जा संचार के साथ PM Modi के नेतृत्व में बदलते भारत पर गर्व होगा

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और उनके द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों को समर्पित 14 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन वाराणसी के क्वींस इंटर कॉलेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में शनिवार को उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया। इस चित्र प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन के विभिन्न पहलुओं और उनके नेतृत्व में देश के विकास की यात्रा को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। उद्घाटन समारोह में मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, “यह…

Read More
अपराध वाराणसी 

जमीनी विवाद में मार: इतने लोग घायल, इतने गंभीर, दो पकड़े गए

अभिषेक त्रिपाठी वाराणसी, मिर्जामुराद: दोपहर खोचवां गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हिंसक झड़प हो गई। इस झगड़े में एक पक्ष से विकाश सिंह, अमरेश सिंह और कुसुम देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार रात मिर्जामुराद थाने पहुंचकर कुसुम देवी ने तहरीर दी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के ही नीलेश सिंह और जयकेश सिंह ने धारदार हथियार और लाठी-डंडे के साथ उनके पति अमरेश सिंह, पुत्र विकाश सिंह और उन पर हमला किया। इस मारपीट से सभी को गंभीर…

Read More