खेल पूर्वांचल वाराणसी 

Wrestler Rinku Singh पहुंचे काल भैरव दरबार: सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद, बोले- बाबा के यहां आकर ऊर्जा और शांति मिलती है

वाराणसी: ‘मिलियन डॉलर आर्म’ के नाम से मशहूर रेसलर रिंकू सिंह ने शुक्रवार को काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचकर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। बाबा के सामने नतमस्तक होते हुए रिंकू ने अपनी आगामी सफलताओं और जीवन में शांति की प्रार्थना की। महंत पंडित सुमित उपाध्याय ने पूजन-अर्चन कराया। रिंकू सिंह ने कहा, “बाबा के दरबार में आकर मुझे हमेशा ऊर्जा और शांति मिलती है। मैं अपने अगले मैचों में विजय प्राप्त करने के लिए उनका आशीर्वाद लेने आया हूं।” अपने धार्मिक और आध्यात्मिक झुकाव…

Read More
वाराणसी 

MLA की पहल से जाम और व्यापार ठप होने की समस्या सुलझी: व्यापारियों को बड़ी राहत, बस संचालन की अनुमति

वाराणसी: राजघाट क्षेत्र के व्यापारियों की बड़ी समस्या आखिरकार हल हो गई है। पिछले कुछ समय से जाम की समस्या के चलते प्रशासन ने कज़्ज़ाकपुरा के आगे बसों के संचालन पर रोक लगा दी थी, जिससे राजघाट और आस-पास के व्यापारियों का व्यापार ठप हो गया था। यात्रियों की कमी के कारण होटलों, रेस्टोरेंट्स और अन्य व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा था। इस समस्या को लेकर व्यापारी कई दिनों से संघर्षरत थे और आखिरकार गुरुवार को पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के हस्तक्षेप से इस समस्या का…

Read More
पूर्वांचल वाराणसी 

वाराणसी में गंगा के जलस्तर में गिरावट: राहत शिविरों में 2300 से अधिक लोग, प्रभावित हैं ये इलाके

वाराणसी: गंगा के जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक गुरुवार शाम 6 बजे गंगा का जलस्तर 70.28 मीटर दर्ज किया गया, जिसमें 1.5 सेंटीमीटर प्रति घंटा की दर से कमी दर्ज की गई है। गंगा का चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर और खतरे का बिंदु 71.26 मीटर पर है, जबकि अब तक का सबसे ऊंचा जलस्तर (HFL) 73.90 मीटर दर्ज किया गया है। हालांकि कल तक गंगा चेतावनी बिंदु से 2 सेमी ऊपर थीं, आज की स्थिति में जलस्तर में कमी आई है, जिससे…

Read More
अपराध वाराणसी 

बंद बोरे से शव मिलने की सूचना से हड़कंप: जांच में निकला पूजा-पाठ का सामान

पंकज मिश्रा वाराणसी, रोहनिया: मोहनसराय चौकी अंतर्गत दरेखु गांव के पास गुरुवार को तब अचानक हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने नहर में एक बंद बोरा तैरते हुए देखा। बोरे में शव होने की आशंका ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मोहनसराय चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार, बोरों में बंद होने के कारण यह संदेह हो गया था कि कहीं किसी की हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश तो नहीं की…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

ट्रैफिक सुधार के लिए CP का निरीक्षण: अतिक्रमण के खिलाफ अभियान की समीक्षा, व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए उठाए जाएंगे ये तीन बड़े कदम

वाराणसी: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने वाराणसी शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रमुख स्थानों पर यातायात की स्थिति और सुधार की संभावनाओं पर गहन निरीक्षण किया। मुख्य बिंदु निदेश और कार्रवाई निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने संबंधित थाना प्रभारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए और अवैध पार्किंग पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस अभियान में अपर पुलिस उपायुक्त राजेश पांडेय और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

सुसाइड नोट में बीमारी से परेशान होने का जिक्र: वाराणसी के गेस्ट हाउस में उड़ीसा के युवक ने की आत्महत्या

वाराणसी: इंग्लिशिया लाइन स्थित एक गेस्ट हाउस में दक्षिण भारतीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव कमरे में लटका मिला, जिसे देखकर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को नीचे उतार कर जांच शुरू की। मृतक की पहचान भानु शंकर (29 वर्ष) के रूप में हुई है। वह उड़ीसा के पुरी का रहने वाले थे। वाराणसी में दर्शन-पूजन के लिए आए थे। घटना का विवरण भानु शंकर तीन दिनों से गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। बुधवार रात…

Read More
उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

विश्वनाथ मंदिर में शॉर्ट सर्किट से आग: अचानक हुई घटना से अफरा-तफरी, प्रशासनिक तत्परता से बड़ा हादसा टला

वाराणसी: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में गर्भगृह के बाहर पूर्वी द्वार के ऊपर लगे बिजली के तार में गुरुवार की भोर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिस तार में आग लगी, वह गर्भगृह के अंदर जाता था, जिससे स्थिति गंभीर हो सकती थी। घटना के तुरंत बाद मंदिर प्रशासन ने भक्तों को सुरक्षित स्थान पर हटाया और मरम्मत का काम शुरू किया। घटना का विवरण मंगला आरती के बाद जब भक्त गर्भगृह के पास दर्शन कर रहे थे, तभी अचानक पूर्वी द्वार के ऊपर बिजली के तार में…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

वाराणसी: भदोही सांसद विनोद बिंद के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकराईं, बड़ा हादसा टला

वाराणसी: हरहुआ के पास गुरुवार की सुबह भदोही सांसद विनोद कुमार बिंद के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा उस वक्त हुआ जब काफिले की गाड़ियां एक ऑल्टो कार को बचाने की कोशिश में आपस में भिड़ गईं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। सांसद विनोद कुमार बिंद पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हादसे का घटनाक्रम यह दुर्घटना तब हुई जब सांसद बिंद अपने काफिले के साथ सफर कर रहे थे। अचानक सामने से आ रही ऑल्टो गाड़ी को टक्कर…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

शूटआउट एट रिंग रोड: वाराणसी पुलिस से हुई मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी के पैर में गोली लगी, साथी फरार

वाराणसी: शिवपुर थाना क्षेत्र के हरिपुर रिंग रोड पर बुधवार देर रात पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश के साथ मुठभेड़ की। इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश की पहचान बिहार के मुंगेर निवासी गुलशन के रूप में हुई है, जो लूट के एक मामले में वांछित था। वहीं, एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।…

Read More
अपराध वाराणसी 

वाराणसी: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, पुलिस जांच में जुटी

सतीश कुमार वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के लक्षिरामपुर गांव की बनवासी बस्ती में बुधवार की दोपहर एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। मृतक की पहचान और परिस्थितियां मृतक की पहचान 50 वर्षीय लक्ष्मण बनवासी के रूप में हुई है। लक्ष्मण के छोटे भाई गुड्डू बनवासी ने बताया कि बुधवार दोपहर लगभग एक बजे…

Read More