धरोहर संरक्षण: कृष्णानंद पाण्डेय बोले- हमारी संस्कृति जितनी सशक्त होगी, संविधान उतना ही मजबूत बनेगा
पिंडरा, वाराणसी: धरोहर संरक्षण सेवा संगठन द्वारा आयोजित संस्कृति संवाद यात्रा के दसवें पड़ाव की बैठक पं. दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज बाबतपुर में संपन्न हुई। मुख्य वक्ता और संगठन के प्रमुख संयोजक कृष्णानंद पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि सनातन संस्कृति ही भारतीय संविधान की सच्ची रक्षा कर सकती है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति जितनी सशक्त होगी, संविधान उतना ही मजबूत बनेगा। इसके लिए उन्होंने सनातन संस्कृति के विस्तार हेतु हर व्यक्ति को अपने सर्वोच्च बलिदान के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। वक्ता गौरीश सिंह ने कहा…
Read More