महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ: कुलपति के लिखित आश्वासन पर छात्रों ने धरना खत्म किया
वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छह दिन से धरने पर बैठे छात्रनेताओं की शनिवार को कुलपति से सकारात्मक वार्ता हुई। छात्रनेता लिखित आश्वासन पर अड़े रहे, जिसके बाद कल देर रात कुलपति दोबारा धरनास्थल पर पहुंचे और उन्हें लिखित आश्वासन दिया। इसमें छात्रसंघ चुनाव की संभावित तिथि 25 नवंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद छात्रों ने सहमति जताते हुए रविवार सुबह धरना समाप्त करने की घोषणा की। छात्रसंघ चुनाव की मांग और कुलपति का आश्वासन 30 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरने पर…
Read More