उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

Ropeway का CM Yogi ने किया स्थलीय निरीक्षण : बोले- युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर निर्धारित समय में काम पूरा कराएं

Varanasi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। शुक्रवार की रात में बन रहे रोप-वे परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान रोप-वे परियोजना कार्य के प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए उन्होंने युद्ध स्तर पर समय से कार्य पूर्ण कराए जाने पर विशेष जोर दिया।

दरअसल, काशी में रोप-वे भारत का पहला सार्वजनिक परिवहन रोपवे होगा। रेलवे स्टेशन, गोदौलिया व चौक से जोड़ने वाले पांच स्टेशनों के साथ 3.75 किमी लंबा रोप-वे होगा। मई 2025 तक इसके पूर्ण होने की समय सीमा निर्धारित है।

रोप-वे के निर्माण के लिए स्विटजरलैंड से लाए गए उपकरण इंस्टाल किए जा रहे हैं। यह काम स्विट्जरलैंड की कंपनी बर्थोलेट कर रही है।

ये लोग रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, महापौर अशोक तिवारी, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, विधायक सुशील सिंह के अलावा विभागीय अधिकारी और कार्यदायी संस्था के अभियंता मौजूद रहे।

Related posts

You cannot copy content of this page