धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी 

Ganga Dussehra 2024: Varanasi में किया गया मां गंगा का दुग्धाअभिषेक, बांटा गया प्रसाद, शाम को होगी महाआरती

Varanasi : गंगा दशहरा पर रविवार को केदारघाट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। पौराणिक कथाओं के अनुसार, आज के दिन ही भागीरथ अपने पूर्वजों के उद्धार के लिए तपस्या कर मां गंगा को स्वर्गलोक से लेकर आए थे। काशी के केदारघाट पर भोर से ही श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया था। गंगोत्री सेवा समिति की ओर से केदारघाट पर मां गंगा का दुग्धाअभिषेक किया गया। गंगा पूजन के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा गया। गंगोत्री सेवा समिति की ओर…

Read More
पूर्वांचल वाराणसी 

International Yoga Day 2024 : CRPF 95 बटालियन के जवानों ने किया योग, जागरूक किया, ताकि लोग रहें निरोग

Varanasi : CRPF 95 बटालियन के जवानों ने शनिवार को धमेख स्तूप, सारनाथ में योग किया। योग दिवस के तहत 95 बटालियन के कमांडेंट के निर्देश पर सुबह 5.30 बजे 6.30 बजे तक योगा कराया गया। बटालियन के ऑफिसर, जवान और आम लोगों ने भाग लिया। जवानों ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य है ऑफिसर, जवान और लोगों को जागरूक करना।शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखना। इस अवसर पर योग गुरु सुशील कुमार गुप्ता द्वारा प्राणायाम करने के लिए बताया गया। प्रमुख तौर पर कपालभाति, अनुलोम-विलोम भ्रामरी, ओम् व्यायाम…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश पूर्वांचल वाराणसी 

शादी से दो दिन पहले युवती गायब : भाई ने लिखवाया FIR, Varanasi के इस जगह की घटना

Varanasi : शादी से दो दिन पहले युवती के गायब होने का मामला सामने आया है। पुलिस FIR लिखकर युवती की तलाश कर रही है। दरअसल, बड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी 14 जून 2024 को होनी थी। शादी से दो दिन पहले गांव के एक युवक के साथ वह चली गई। युवती के भाई ने गांव के एक युवक व अन्य के खिलाफ मुकदमा कायम कराया। भाई ने बड़ागांव थाने में प्रार्थना पत्र देकर FIR लिखवाया है कि बहन की शादी 14 जून…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश पूर्वांचल लखनऊ वाराणसी 

Lucknow जाने की बात कह कर निकला था आलोक : गोमती किनारे मिली लाश, छोटे भाई को ऐसे पता चला

Varanasi : रजवाड़ी के पास गोमती किनारे मंगलवार को जंगल में मिले युवक के लाश की पहचान हो गई है। मरने वाला युवक गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र स्थित तिलेसड़ा, रसूलपुर निवासी आलोक यादव था। चौबेपुर पुलिस के मुताबिक, बीते सोमवार की शाम वह अपने घर से लखनऊ घूमने की बात कहकर निकला था। मगंलवार को जानकारी नहीं मिलने पर परिजन खोजबीन में जुटे। पता नहीं चलने पर छोटे भाई प्रदीप यादव शुक्रवार को बिरनो थाने पहुंचा। भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई। इस बीच, चौबेपुर क्षेत्र में गोमती किनारे मिले…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश पूर्वांचल वाराणसी 

Online खौफ की खेती : पैसों की मांग पर मोबाइल बंद कर छात्र गायब, कर्ज लेकर साइबर ठगों को भेजी थी पहली किस्त, भाई UP Police में हैं SI

Varanasi : साइबर अपराधियों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय (मेरठ) यूपी के छात्र विशाल यादव को अपना निशाना बनाया। साइबर ठागों के जाल में फंसा विशाल अपना मोबाइल बंद कर घर से गायब है। परिजन उसके तलाश में जुटे हैं। विशाल के बड़े भाई यूपी पुलिस में 2015 बैच के दरोगा हैं। वर्तमान में विशाल के भाई दरोगा वेद प्रकाश यादव वाराणसी कमिश्नरेट के मंडुआडीह पुलिस चौकी पर तैनात हैं। बड़े भाई ने सोशल मीडिया पर लिखा बड़े भाई वेद प्रकाश यादव ने लोगों से विशाल को खोजने…

Read More
उत्तर प्रदेश दिल्ली पूर्वांचल वाराणसी 

Lives lost in Kuwait Fire : प्रवीण का शव तड़के LBS एयरपोर्ट पर लाया गया, कार्गो एरिया में पहले से मौजूद थे राज्य सरकार के मंत्री

Varanasi : कुवैत अग्निकांड में जान गंवाने वाले छतरीपुर, शिवपुर निवासी प्रवीण माधव सिंह का शव शनिवार को तड़के लाल बहादुर शास्त्री (LBS) अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस के विमान से लाया गया। एयरपोर्ट के कार्गो एरिया में शव लेने के लिए राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, प्रोटोकॉल प्रभारी भाजपा शैलेश पांडेय, एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, तहसीलदार पिंडरा विकाश पांडेय और सीआईएसएफ के अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद थे। बाबतपुर एयरपोर्ट से एंबुलेंस से मृतक के शव को छतरीपुर लाया गया। समाचार लिखे जाने…

Read More
उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

Ropeway का CM Yogi ने किया स्थलीय निरीक्षण : बोले- युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर निर्धारित समय में काम पूरा कराएं

Varanasi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। शुक्रवार की रात में बन रहे रोप-वे परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रोप-वे परियोजना कार्य के प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए उन्होंने युद्ध स्तर पर समय से कार्य पूर्ण कराए जाने पर विशेष जोर दिया। दरअसल, काशी में रोप-वे भारत का पहला सार्वजनिक परिवहन रोपवे होगा। रेलवे स्टेशन, गोदौलिया व चौक से जोड़ने वाले पांच स्टेशनों के साथ 3.75 किमी लंबा रोप-वे होगा।…

Read More
धर्म-कर्म 

Ganga Dussehra: 100 साल बाद गंगा दशहरा पर बन रहा है अद्भुत संयोग, इन राशियों को होगा लाभ

गंगा दशहरा का पर्व हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 16 जून, 2024 को मनाया जाएगा। माना जाता है कि गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की पूरे विधि-विधान से पूजा करने और व्रत रखने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, गंगा दशहरा पर 100 साल बाद बेहद दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। इन शुभ संयोग के प्रभाव से कई राशियों के जीवन में खुशहाली,…

Read More
उत्तर प्रदेश धर्म-कर्म पूर्वांचल राजनीति वाराणसी 

Varanasi में CM Yogi : बाबा विश्वनाथ का दुग्धाभिषेक किए, कालभैरव की Chief Minister ने की आरती

Varanasi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर और कालभैरव मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में जहां उन्होंने बाबा का दुग्धाभिषेक किया, वहीं कालभैरव मंदिर में बाबा की आरती की। इससे पहले वाराणसी पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वप्रथम राजातालाब के मेहदीगंज में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम में आने वाले किसानों आदि लोगों के बैठने, गर्मी के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में कूलर, पंखा लगवाए जाने के साथ ही पेयजल की समुचित व्यवस्था…

Read More
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल राजनीति वाराणसी 

Varanasi में दो दिनी दौरे पर CM Yogi : दिए निर्देश- किसान संवाद में आने वालों को समस्या न होने पाए, अधिकारियों को इन परेशानियों पर मजबूती से करना होगा काम

Varanasi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी 18 जून को वाराणसी में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराए जाने के लिए सभी आवश्यक तैयारी समय से पूर्ण किए जाने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने राजातालाब के मेहदीगंज में आयोजित होने वाले किसान संवाद कार्यक्रम के दौरान मुकम्मल सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही पर्याप्त छाया, हवा, पानी आदि की समुचित व्यवस्था हर हालत में सुनिश्चित कराए जाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि कार्यक्रम…

Read More