अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

वीडियो वायरल कर छवि धूमिल करने का खेल: तीन पर FIR, वाराणसी के इस जगह का मामला

अभिषेक त्रिपाठी मिर्जामुराद, वाराणसी: इंटरनेट की दुनिया में अफवाहों और फर्जी वीडियो का जाल फैलाने वालों पर शिकंजा कसते हुए मिर्जामुराद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। बहेड़वा गांव निवासी अश्वनी उर्फ चिरंजीव मिश्रा, बजरंगी और आकाश पर अधिवक्ता संजय मिश्रा और उनकी वृद्ध मां तारा देवी की छवि खराब करने का आरोप है। तारा देवी ने बुधवार की देर रात पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि इन तीनों ने इंटरनेट पर उनके और उनके बेटे संजय मिश्रा के खिलाफ फर्जी वीडियो वायरल कर उनकी प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाई…

Read More
राजनीति वाराणसी 

मरीजों और तमीदारों का हाल जाना: राज्यपाल के जन्मदिन पर BJP कार्यकर्ताओं ने फल वितरित किया

रामनगर, वाराणसी: असम और मणिपुर राज्य के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सालय में मरीजों और उनके तमीदारों के बीच फल वितरित किए। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया संपर्क विभाग संयोजक सत्येंद्र सिंह ‘पिंटू’ ने किया। फल वितरण के दौरान मरीजों ने राज्यपाल के दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की। इस मौके पर सत्येंद्र सिंह पिंटू, राजकुमार सिंह, रितेश पाल गौतम, भैया लाल सोनकर, शुभम सिंह, पीयूष गुप्ता, रामकुमार निषाद, रितेश राय, शिवांस सिन्हा, सुभम…

Read More
राजनीति वाराणसी 

भाजयुमो ने चलाया स्वच्छता अभियान: लिया ‘स्वच्छ भारत सुंदर भारत’ का संकल्प

रामनगर, वाराणसी: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल रामनगर के अध्यक्ष अर्जुन शर्मा योगी के नेतृत्व में ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ‘स्वच्छ भारत, सुंदर भारत’ का संकल्प लिया गया। इस दौरान नगर में भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल, नई बस्ती की सफाई की गई। अर्जुन शर्मा योगी ने इस मौके पर कहा कि भाजपा हमेशा से जनता की सेवा के लिए तत्पर है और पार्टी का उद्देश्य देश को परम वैभव तक पहुंचाना है। उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए…

Read More
वाराणसी 

किया गया सम्मानित: ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह DD को ऑब्जर्वर यंग एक्सीलेंस अवार्ड

वाराणसी: शिवपुर निवासी समाजसेवी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ‘डीडी’ को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके अप्रतिम योगदान के लिए “ऑब्जर्वर पेस फाउंडेशन” द्वारा “ऑब्जर्वर यंग एक्सीलेंस अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें गरीबों और वंचित वर्ग की सहायता एवं समाज में जागरूकता फैलाने के कार्यों के लिए प्रदान किया गया। संस्था के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अमर बहादुर सिंह ने इस अवसर पर कहा कि डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ‘डीडी’ विगत कई वर्षों से समाज सेवा में सक्रिय हैं। वे गरीबों और मजलूमों की मदद के साथ-साथ उन्हें जागरूक…

Read More
धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी 

शारदीय नवरात्र का प्रथम दिन: मां शैलपुत्री के दरबार में भक्तों का तांता, आशीर्वाद की प्राप्ति

वाराणसी: आज शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री के दरबार में भक्तों ने पूरे श्रद्धा भाव से हाजिरी लगाई और अपनी आस्था प्रकट की। वाराणसी के अलईपुर स्थित शैलपुत्री देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां उन्होंने माता को नारियल और चुनरी अर्पित कर जयकारे लगाए और आशीर्वाद मांगा। मंदिर की कथा और महत्व शैलपुत्री देवी के इस धाम के बारे में मान्यता है कि माता गौरा, महादेव के साथ आनंद कानन का भ्रमण कर रही थीं। जब माता को यह स्थान अत्यधिक प्रिय लगा, तो उन्होंने…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

वाराणसी: बारिश के दौरान ढहा जर्जर मकान, वाहन मलबे में दबे

वाराणसी: कोतवाली थाना क्षेत्र के विशेश्वरगंज, पत्थर गली में गुरुवार सुबह एक पुराना जर्जर मकान बारिश के दौरान अचानक ढह गया। इस घटना में गली में खड़े दो-तीन वाहन मलबे में दब गए, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया। किरायेदारी विवाद ने रोकी मरम्मत, बड़ा हादसा टला यह मकान स्व. अशोक गौड़ का था, जिनके पुत्र गोपाल गौड़ परिवार सहित दूसरे मकान में रहते हैं। जानकारी के अनुसार, मकान की स्थिति लंबे समय से जर्जर थी, लेकिन किरायेदारी विवाद के कारण मरम्मत…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

आधे घंटे में चोर 14 लाख के गहने और कैश ले गए: बैंक कैशियर के घर चोरी, सीसीटीवी फुटेज देखने पर सच्चाई सामने आई

शिवपुर वाराणसी: हौसला बुलंद चोरों ने दिनदहाड़े भारतीय स्टेट बैंक के कैशियर अंजनी कुमार सिंह के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने और नगद पार कर लिए। यह घटना न्यू अशोक विहार कॉलोनी में 30 सितंबर की है, जब कैशियर और उनकी पत्नी दोनों बाहर गए थे। अंजनी कुमार सिंह भारतीय स्टेट बैंक में कैशियर हैं। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 9:15 बजे वह बैंक चले गए थे। उनकी पत्नी एक मिडिल स्कूल की अध्यापिका हैं। वह सुबह 9:30 बजे विद्यालय चली गई थीं। शाम 4:30 बजे जब…

Read More
धर्म-कर्म सबसे अलग 

शारदीय नवरात्रि 2024: दूसरे दिन होती है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, आइए जानते हैं इस दिन की खास बातें

पंडित लोकनाथ शास्त्री नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी को ज्ञान और तप की देवी कहा जाता है। मां ब्रह्मचारिणी ने ही भगवान शिव को पति रूप प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। आइए जानते हैं इस दिन की खास बातें…. नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के ‘देवी ब्रह्मचारिणी’ रूप की पूजा करने का विधान है। मां ब्रह्मचारिणी के दाएं हाथ में माला और बाएं हाथ में कमण्डल है। शास्त्रों में बताया गया है कि मां दुर्गा…

Read More
बड़ी बोल सेहतमंद व्यंजन 

मक्खन से फिसलती जिंदगी की हकीकत: हवा में जीने वाले लोग न पढ़ें, मन चोटिल होने के आसार

व्यंग्य आजकल बटरिंग, या जिसे आम भाषा में मक्खन लगाना कहते हैं, एक ऐसा कला-कौशल बन चुका है, जो इंसान को वहां पहुंचा देता है जहां सीधा-सच्चा इंसान सपने में भी नहीं सोच सकता। यह कला अगर सही से साध ली जाए तो आपको प्रमोशन, तारीफें, और बॉस की नजरों में VIP दर्जा, सब कुछ मुफ्त में मिल सकता है। अब देखिए, बटरिंग करने वालों का क्या कमाल होता है। बॉस को सिर्फ एक हल्की-सी कॉफी चाहिए होती है, लेकिन बटरिंग मास्टर को लगा देंगे कि वो कॉफी नहीं, अमृत…

Read More
धर्म-कर्म सबसे अलग 

भगवती को सबसे प्रिय है सफेद हलवा का भोग: नवरात्रि में विशेष महत्व, इन चीजों को भी भोगों के रूप में कर सकते हैं अर्पित कर सकते हैं

नवरात्रि के दौरान देवी भगवती के पूजन में विभिन्न प्रकार के भोग लगाए जाते हैं, लेकिन सफेद हलवा देवी को सबसे प्रिय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सफेद हलवा न केवल देवी को अत्यंत प्रिय है, बल्कि इससे भक्तों को उनके आशीर्वाद की प्राप्ति भी होती है। इस प्रसाद का विशेष महत्व है क्योंकि सफेद रंग को पवित्रता और शांति का प्रतीक माना जाता है, जो देवी के स्वरूप को दर्शाता है। सफेद हलवा का आध्यात्मिक महत्व पौराणिक कथाओं के अनुसार, सफेद हलवे का भोग देवी को शीतलता…

Read More