वाराणसी 

वाराणसी में त्योहारों से पहले सड़कों की मरम्मत तेज: नगर निगम की 32+87 सड़के होंगी दुरुस्त, खर्च होंगे इतने करोड़

वाराणसी। नगर निगम ने आगामी त्योहारों से पहले खराब सड़कों की मरम्मत युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है। महापौर अशोक कुमार तिवारी के निर्देश पर नगर आयुक्त ने खराब सड़कों की पहचान कर सुधार कार्य जल्द पूरा करने को कहा है। सड़कों का बजट नगर निगम ने 32 सड़कों के रेस्टोरेशन के लिए ₹6.77 करोड़ और 87 सड़कों पर पैच वर्क के लिए ₹4.31 करोड़ का बजट खर्च होगा। महापौर के निर्देश महापौर ने सभी मरम्मत कार्यों को त्योहारों से पहले पूरा करने और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने…

Read More
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल वाराणसी स्वास्थ्य 

दवा के बजाय दे रहे आश्वासन का डोज: राजकीय आयुर्वेद अस्पताल में महीने भर से दवाओं का टोटा, मरीज परेशान

Omprakash Chaudhari वाराणसी। चौकाघाट लकड़ी मंडी के पास स्थित राजकीय आयुर्वेद अस्पताल में पिछले एक महीने से दवाओं की किल्लत बनी हुई है। यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को दवा के बजाय आश्वासन का डोज दिया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन की ओर से लगातार आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन मरीजों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। पूर्वांचल, बिहार और नेपाल से आने वाले मरीज यहां आयुर्वेदिक इलाज कराने आते हैं, लेकिन दवाओं…

Read More
ऑन द स्पॉट वाराणसी 

कई अनियमितताएं सामने आईं: नगर आयुक्त ने नगर निगम के परिवहन और आलोक स्टोर का किया निरीक्षण

वाराणसी: नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने सोमवार को नगर निगम के परिवहन स्टोर और आलोक स्टोर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद नगर आयुक्त ने अधिकारियों को तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए। स्टोर में अनावश्यक सामानों का अंबार आलोक विभाग के स्टोर में पुराने कूलर, लोहा, सोडियम लाइट और पुराने जनरेटर लंबे समय से बेकार पड़े हुए मिले। नगर आयुक्त ने इन सामानों को तुरंत हटाकर स्टोर से साफ-सफाई कराने का आदेश दिया।आदेशित कार्रवाई: अधिशासी अभियंता, मार्ग प्रकाश नीलामी की प्रक्रिया…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

स्कूली ड्रेस में लड़की ने चुराई स्कूटी: शातिराना अंदाज में हुई चोरी CCTV में कैद

वाराणसी: भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड स्थित कबीर नगर में एक शातिर घटना सामने आई है, जहां स्कूली ड्रेस पहने एक लड़की ने बड़ी चालाकी से स्कूटी चुरा ली। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को मामले की जांच में अहम सबूत मिले हैं। स्कूटी हटाने के बहाने चुराई स्कूटी फ्लैट में रहने वाली एक महिला से आरोपी लड़की ने स्कूटी हटाने के नाम पर चाभी मांगी। जैसे ही महिला ने चाभी दी, लड़की स्कूटी लेकर फरार हो गई। चोरी का यह शातिराना अंदाज…

Read More
अपराध पूर्वांचल वाराणसी 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस: वाराणसी-प्रयागराज हाईवे किनारे महिला की लाश मिली

Pankaj Mishra वाराणसी: वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना रोहनिया थाना क्षेत्र की है, जहां हाईवे और सर्विस रोड के बीच उगी झाड़ियों में स्थानीय लोगों ने शव देखा। अब तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है, और पुलिस आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। राहगीर की नजर से खुला मामला स्थानीय निवासी राहुल ने बताया कि सुबह उसने झाड़ियों में एक साड़ी देखी। जब वह पास गया, तो वहां महिला का शव पड़ा मिला,…

Read More
अन्य 

लोलार्क कुंड पर सुरक्षा के मुकम्मल बंदोबस्त : प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती

वाराणसी: सूर्य षष्ठी पर लोलार्क कुण्ड स्नान पर्व के अवसर पर वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गईं। संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के एजिलरसन ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वहीं, डॉ. एस. चन्नप्पा, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), कमिश्नरेट वाराणसी, ने गोदौलिया चौराहे से लेकर सोनारपुरा होते हुए लोलार्क कुण्ड कार्यक्रम स्थल तक का भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सुरक्षा प्रबंधों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। स्नान पर्व के दौरान हजारों…

Read More
धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी 

अघोरपीठ बाबा कीनाराम स्थल : लोलार्क षष्ठी का भव्य आयोजन, धूमधाम से मनाई गई छठी

वाराणसी: वाराणसी स्थित विश्वविख्यात अघोरपीठ ‘बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड’ पर हर साल की तरह इस बार भी अघोर-परंपरा का सबसे बड़ा पर्व, ‘लोलार्क षष्ठी’, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह पर्व अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी के जन्म के बाद छठवें दिन मनाया जाता है, जिसे ‘छठी पर्व’ भी कहा जाता है। इस बार यह पर्व 9 सितंबर को हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं का जमावड़ा और भव्य आयोजन 7 सितंबर से ही देश और विदेश से हजारों श्रद्धालु बाबा कीनाराम स्थल पर पहुंचने…

Read More
वाराणसी 

वाराणसी: सिंधी सेंट्रल पंचायत की बैठक में लोकतांत्रिक तरीके से नए पदाधिकारियों के चयन पर चर्चा, चुनाव अधिकारी नियुक्त

विक्की मध्यानी वाराणसी। अर्दली बाजार निवासी सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश बदलानी की अगुवाई में महमूरगंज स्थित एक लान में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बनारस के विभिन्न क्षेत्रों के मुखिया, पंचायत सदस्य और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य था आगामी पंचायत चुनावों के लिए नए पदाधिकारियों का लोकतांत्रिक तरीके से चयन सुनिश्चित करना। लोकतांत्रिक चयन पर जोर बैठक में मंचासीन अध्यक्ष ओमप्रकाश बदलानी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र लालवानी, महामंत्री हीरानंद लखमानी, और जयप्रकाश लालवानी ने कहा कि अब तक कुछ विशिष्ट…

Read More
वाराणसी 

डॉ. लियाकत अली जलज की माता जी की 24वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

वाराणसी। सरसौली भोजुबीर स्थित उदगार सभागार में रविवार को वरिष्ठ पत्रकार डॉ. लियाकत अली जलज की माता मफीदून निशा की 24वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। 9 सितंबर 2000 को एक सर्जरी के दौरान उनका निधन हुआ था। इस अवसर पर डॉ. लियाकत अली जलज ने अपनी मां को याद करते हुए भावुक होकर कहा, “आज मां नहीं हैं, तो सारा संसार अधूरा सा लगता है। दुनिया में हर इंसान की असली दौलत उसकी मां होती है। जिसके पास मां नहीं है, वह धन-दौलत के होते हुए भी…

Read More
उत्तर प्रदेश धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी 

लोलार्क षष्ठी: संतान प्राप्ति की कामना से 35 घंटे इंतजार के बाद शुरू हुआ स्नान, दंपतियों ने लगाई तीन डुबकियां

वाराणसी: लोलार्क षष्ठी पर संतान प्राप्ति की कामना से श्रद्धालुओं ने 35 घंटे लंबा इंतजार किया, जिसके बाद रविवार देर रात लोलार्क कुंड में स्नान शुरू हुआ। सोमवार सुबह कुंड पर प्रबंधों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के एजिलरसन पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सतर्क और मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। पूर्वांचल के जिलों से हजारों की संख्या में आए श्रद्धालु पहले से ही लोलार्क कुंड की बैरिकेडिंग में पांच किलोमीटर लंबी कतारों में प्रतीक्षा कर रहे थे। रविवार की मध्यरात्रि…

Read More