अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

बुलेट की टक्कर से अधेड़ की मौत: बाइक सवार भी जख्मी, वाराणसी के इस जगह पर हादसा

वाराणसी: बड़ागांव थाना क्षेत्र के रामपुर बसनी गांव में मंगलवार शाम करीब 7 बजे सड़क पार कर रहे 50 वर्षीय बुजुर्ग राजनाथ राजभर की बुलेट की टक्कर से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, राजनाथ की गांव में चाय-पान की दुकान थी। घटना के समय वे दुकान से रोड क्रॉस कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बुलेट ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल राजनाथ को ग्रामीणों की मदद से बाबतपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां सिर पर लगी गंभीर चोट के चलते इलाज के दौरान…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: फील्ड में निकले पुलिस आयुक्त, छोटी से छोटी सूचना पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

वाराणसी: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने धनतेरस और दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर मंगलवार को पैदल गश्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने गश्त के दौरान चेतगंज, नई सड़क, गोदौलिया, रामपुर, जंगमबाड़ी, भेलूपुर, लंका, दुर्गाकुंड, और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान बाजारों, आभूषण की दुकानों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था एस. चन्नप्पा, पुलिस उपायुक्त काशी गौरव बांशवाल, और अन्य संबंधित पुलिस अधिकारी इस दौरान मौजूद थे।

Read More
अपराध वाराणसी 

जमीन के नाम पर दिव्यांग शिक्षक से ठगी: 15 लाख लेकर भी नहीं दी जमीन, पुलिस आयुक्त से शिकायत

वाराणसी: फूलपुर कस्बा निवासी दिव्यांग शिक्षक वीरेंद्र कुमार ने जमीन देने के नाम पर 15 लाख रुपये लेने के बाद भी जमीन या पैसे वापस न मिलने पर पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस आयुक्त को दिए शिकायती पत्र में वीरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि दो वर्ष पहले प्राइमरी स्कूल फूलपुर के पास स्थित एक शख्स की 5 बिस्वा जमीन के लिए उन्होंने 15 लाख रुपये चेक द्वारा दिए थे। परंतु अब न तो जमीन दी जा रही है और न ही पैसे वापस किए जा…

Read More
अपराध वाराणसी 

सुल्तान अहमद की सराहना: तस्करी से बचाए गए घायल गोवंशों को पहुंचाया गया गौशाला

वाराणसी: फूलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास एक पिकअप वाहन में तस्करी कर ले जाए जा रहे 8 गोवंशों का वाहन टायर फटने के कारण पलट गया, जिसमें दो गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गए। गोवंश प्रेमी और गो रक्षक सुल्तान अहमद की मदद से दोनों घायल गोवंशों को हाइड्रा की सहायता से सुरक्षित गौशाला में पहुंचाया गया। घटना की जानकारी पर गोमती जोन में तैनात हेड कांस्टेबल रतन यादव और कठिरांव चौकी के योगेंद्र यादव ने सुल्तान अहमद की मदद की। एक घायल सांड़ को थानारामपुर…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

खराब मौसम के चलते ड्राइवर ने रोकी थी गाड़ी: तिरपाल ठीक करते समय ट्रक से गिरकर खलासी की मौत

पंकज मिश्रा रोहनिया, वाराणसी: भदवर बाईपास पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में सुल्तानपुर के 35 वर्षीय खलासी जशवंत उर्फ बबलू यादव की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, बाराबंकी से आलू लेकर सासाराम, बिहार जा रहे ट्रक के चालक महेंद्र यादव और खलासी बबलू यादव ने खराब मौसम के चलते हाईवे किनारे ट्रक रोकी। बबलू तिरपाल को ठीक करने के लिए ट्रक के ऊपर चढ़े थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

ग्रामीण एरिया में मवेशी चोर सक्रिय: इतनी भैंस चोरी, पुलिस जांच में जुटी

अभिषेक त्रिपाठी मिर्जामुराद, वाराणसी: बिहड़ा गांव में रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक मैजिक मालवाहक गाड़ी की मदद से घर के बाहर बंधी दो भैंस चोरी कर ली। पशुपालक रमेश यादव और सुरेश यादव ने कछवांरोड पुलिस चौकी पर पहुंचकर घटना की तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार, दोनों भैंसें रमेश और सुरेश के घर के सामने खूंटे से बंधी थीं। चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर पहुंचे और भैंसों को खूंटे से खोलकर मैजिक मालवाहक में लादकर फरार हो गए। सोमवार सुबह जब पशुपालक बाहर आए, तो…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

ई-रिक्शा और ऑटो वाले घेरे रहते हैं सड़क: स्कूटी सवार को पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत

वाराणसी: जैतपुरा थाना क्षेत्र में सिटी रेलवे स्टेशन (अलईपूरा) के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी पर पीछे बैठे सारनाथ के पैगम्बरपुर निवासी 16 वर्षीय सत्यम मौर्य की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रहा शख्स बाल-बाल बच गया। टक्कर के बाद पिकअप का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचकर जैतपुरा थाना प्रभारी बृजेश मिश्र ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद सत्यम के परिवार…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

वाराणसी पुलिस ने दीपावली गिफ्ट दिया: बरामद किए 111 मोबाइल, स्वामियों को सौंपे

वाराणसी: पुलिस आयुक्त के निर्देश पर वाराणसी कमिश्नरेट की साइबर टीम ने 111 चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रुपये) बरामद किए और उन्हें उनके स्वामियों को सौंपा। मोबाइल स्वामियों द्वारा की गई शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने गुम हुए मोबाइलों का पता लगाया और उन्हें सफलतापूर्वक बरामद कर लिया। फोन पाकर मोबाइल धारकों ने पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना की। साइबर टीम का विवरण जांच अधिकारी: दिनेश कुमार यादव (प्रभारी साइबर), म.नि. देवेंद्र पाल सिंह, म.नि. शनि कुमार,…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

मां कालिका शक्ति पीठ मंदिर में चोरी: लाखों का सामान ले गए चोर, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

नीरज सिंह सेवापुरी, वाराणसी: कपसेठी थाना क्षेत्र के बाजार कालिका में स्थित प्रसिद्ध मां कालिका शक्ति पीठ मंदिर में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर के पीछे के गेट से प्रवेश कर गर्भ गृह का ताला तोड़कर लाखों का सामान चुरा ले गए। चोरी किए गए सामान में चांदी का मुखौटा, सोने के मुखौटे, चांदी की कटोरी, चांदी के छत्र, चांदी का चवर, लगभग 30 लीटर देसी घी और तेल, और दान पात्र शामिल हैं। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए भक्तों में…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

वाराणसी में महिला की लाश मिली: ई-रिक्शा चालक पर हत्या का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया

वाराणसी: लंका थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। डाफी टोल प्लाजा के पास स्थित गंगा राम हॉस्पिटल से किसी मरीज को देखने के लिए निकली महिला का शव रमना कूड़ा प्लांट की झाड़ियों में पाया गया। परिजनों के अनुसार, महिला अस्पताल से घर नहीं लौटी, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने शव को झाड़ियों में देखकर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पहचान कर परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने शव की पहचान की…

Read More