अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

चकबंदी अधिकारी गजाधर सिंह रिश्वत लेने में गिरफ्तार: आप भी घूसखोरों से परेशान हैं? इस नंबर पर शिकायत करें

वाराणसी: चकबंदी अधिकारी (राजपत्रित) गजाधर सिंह को 30 सितंबर 2024 को उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी की टीम ने 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी गाजीपुर जिले में शिकायतकर्ता विनीत कुमार राय की शिकायत के बाद हुई। शिकायतकर्ता विनीत कुमार राय ने 22 अगस्त 2024 को ग्राम सभा मौधियां की आराजी संख्या 207/1 में चकबंदी के दौरान सीमांकन करवाने के लिए एक आवेदन दिया था। इस मामले में चकबंदी अधिकारी गजाधर सिंह ने सीमांकन कार्य के बदले 15,000 रुपये की रिश्वत की मांग की…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

विश्वसुंदरी पुल पर हादसा: आयल टैंकर ने स्प्लेंडर में मारी टक्कर, नवजवान अधिवक्ता की मौत, पीछे बैठी महिला गंभीर

वाराणसी: लंका थाना क्षेत्र के विश्वसुंदरी पुल पर सोमवार को आयल टैंकर ने स्प्लेंडर बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार नवजवान अधिवक्ता विजय पटेल (25) की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना मे न केवल विजय की जान चली गई, बल्कि उनके पीछे बैठी महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। यह हादसा तब हुआ जब विजय पटेल अपने परिचित के साथ बाइक से जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, विजय राजातालाब के निवासी थे। पुल पर अचानक टैंकर…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

VIP रोड पर गडबड़ पार्किंग स्थल: बेतरतीब खड़े वाहन दे रहे हैं दुर्घटना को दावत

विक्की मध्यानी वाराणसी: शिवपुर क्षेत्र के गिलट बाजार रोड के दोनों तरफ चिकित्सालय और पैथोलॉजी में आए तिमारदारों के वाहनों की कतार से अक्सर पत्रकारपुरम गेट से निकलते समय दुर्घटनाएं और जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इस कारण यातायात भी बाधित होता है। पुलिस की निष्क्रियता के चलते बेखौफ पैथोलॉजी संचालकों में अतिक्रमण का कोई डर नहीं है। इस रोड पर हजारों की संख्या में आवागमन होता है और हमेशा वीआईपी मूवमेंट भी रहता है, फिर भी यह रोड अतिक्रमण की चपेट में बना रहता है। हालांकि, पुलिस लगातार…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

वाराणसी: प्रोफेसर से 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग, जान से मारने की धमकी

वाराणसी: उदय प्रताप कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर से बदमाशों ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है और न देने पर उनकी पत्नी समेत हत्या करने की धमकी दी है। प्रोफेसर ने शिवपुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उन्हें यह धमकी एक चिट्ठी के माध्यम से मिली। 27 सितंबर को विद्यालय के पते पर एक स्पीड पोस्ट आया, जिसमें बदमाशों ने 30 तारीख तक 10 लाख रुपये देने का आदेश दिया, अन्यथा प्रोफेसर और उनकी पत्नी दोनों को गोली मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने अपनी…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

देर रात चली गोली: मामूली विवाद पर मनबढ़ ने की फायरिंग, 14 साल का किशोर जख्मी

वाराणसी: किरहिया इलाके में शनिवार देर रात एक चिकन फ्राई दुकान और जनरल स्टोर पर हुए विवाद के बाद मनबढ़ युवक ने अवैध पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली 14 वर्षीय करन के दाहिने हाथ की कलाई को पार करते हुए उसकी अंगुली को छूकर निकल गई। घायल करन को तुरंत बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना का कारण दुकान संचालक आशीष गुप्ता…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा: पुलिस आयुक्त ने निडर के समापन समारोह में की शिरकत, बोले- किसी भी तरह के अपराध पर चुप्पी न साधें

वाराणसी: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने संत एक महाविद्यालय में “निडर” कार्यक्रम के समापन समारोह में भाग लिया। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन (WCSO) द्वारा 24 से 28 सितंबर तक आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को रोकना और महिलाओं को आत्मसुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। समारोह में पुलिस आयुक्त ने उपस्थित छात्राओं और महिलाओं…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

एक लाख पंद्रह हजार की साइबर ठगी: FIR लिखवाने का भी फायदा नहीं हुआ, बीटेक का छात्र परेशान

वाराणसी: लालपुर पांडेयपुर क्षेत्र में रहने वाले बीटेक के छात्र अंकित पांडेय के से फ्लिपकार्ट के नाम पर 115,000 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अंकित गाजीपुर का मूल निवासी है। अंकित ने फ्लिपकार्ट से एक स्मार्ट वॉच का ऑर्डर दिया था, जिसकी डिलीवरी रात 10:30 बजे होनी थी। रात 9:30 बजे उसे एक फोन आया, जिसका विवरण ट्रूकॉलर पर फ्लिपकार्ट के नाम से दर्शाया गया। फोन पर डिलीवरी ब्वॉय ने अपना परिचय देते हुए पता पूछा और बताया कि उसने एरिया पिन कोड गलत डाला है।…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

हेड कांस्टेबल की पत्नी से छीनी चेन: इस तरह वारदात को अंजाम दिया, बदमाशों को पकड़ने की जिम्मेदारी पुलिस की इतनी टीमों पर

वाराणसी में शनिवार सुबह मंडुआडीह चौराहे के पास मॉर्निंग वॉक कर रही 40 वर्षीय मनीषा कुमारी से बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के पति सुभाष कुमार प्रयागराज में हेड कांस्टेबल के रूप में तैनात हैं। घटना का विवरण मनीषा कुमारी तारकेश्वर नगर कॉलोनी में किराए पर रहती हैं। वह रोजाना की तरह सुबह 5 बजे टहलने निकली थीं। वह मंडुआडीह चौराहे के पास पहुंचीं। पीछे से आए दो बदमाशों में से एक ने मुंह ढक रखा था। बदमाशों ने मनीषा के गले…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

गोताखोरों ने बचाई जान, लेकिन नहीं टली मौत: पुल से गंगा में कूदे थे 80 साल के बुजुर्ग, अमन ने घर वालों को खोजा

वाराणसी: राजघाट पुल से शुक्रवार को 80 वर्षीय बुजुर्ग पारसनाथ ने गंगा में छलांग लगा दी थी। नमो घाट पर तैनात गोताखोरों की तत्परता से उस समय उनकी जान बचा गई। उन्हें तुरंत कबीरचौरा अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान देर शाम उनकी मौत हो गई। एम्बुलेंस से कबीरचौरा अस्पताल भेजा: घटना के वक्त गंगा के किनारे मौजूद नमो घाट के गोताखोरों ने तुरंत गंगा में कूदकर पारसनाथ को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से कबीरचौरा अस्पताल भेजा। अस्पताल में इलाज के दौरान पारसनाथ को होश आया, जिसके बाद उन्होंने…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

एयरपोर्ट के पास हादसा: JCB के धक्के से दो युवकों की दर्दनाक मौत

वाराणसी, पिंडरा: फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर मंगारी मार्ग पर एयरपोर्ट के पास जेसीबी के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम लगभग 4:30 बजे हुई, जब दोनों युवक रिश्तेदारी के लिए जा रहे थे। दुर्घटना का विवरण: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर नए अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल का निर्माण चल रहा है। इस दौरान सड़क पर गिट्टी और बालू बिखरे हुए थे, जिससे ट्रैफिक में दिक्कत हो रही थी। इसी दौरान, जेसीबी ने तेजी से आकर बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी।…

Read More