पूर्वांचल वाराणसी स्वास्थ्य 

वाराणसी में ‘तम्बाकू मुक्त युवा अभियान’ का शुभारंभ: जागरूकता के लिए जागरूकता वाहन रवाना

वाराणसी: जनपद में मंगलवार से ‘तम्बाकू मुक्त युवा अभियान’ का आधिकारिक आगाज किया गया। इस अवसर पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने भेलूपुर स्थित एसवीएम राजकीय चिकित्सालय से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को रवाना किया। यह अभियान 24 सितंबर से शुरू होकर अगले दो माह तक चलेगा, जिसके तहत तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाई जाएगी। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने इस अभियान के तहत तम्बाकू मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया और अधिक से अधिक लोगों से इस पहल का हिस्सा बनने की…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

वाराणसी: जिला जज और डीएम ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, जेल मैनुअल के तहत काम करने के निर्देश

वाराणसी: जिला जज संजीव पांडेय और जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने मंगलवार को जिला कारागार का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल अधीक्षक से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए जेल मैनुअल के तहत काम करने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला जज और डीएम ने कैदियों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। कैदियों की शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश जेल अधीक्षक को दिए गए। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने जेल अस्पताल का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने मरीज कैदियों की रिपोर्ट और…

Read More
अपराध पूर्वांचल वाराणसी 

विशेश्वरगंज में खुलेआम चल रहा लाटरी जुआ: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, मजदूरों की जेबें खाली कर रहा लालच

वाराणसी: कोतवाली थाना क्षेत्र के विशेश्वरगंज स्थित बड़ा नंबर पांच में इन दिनों खुलेआम मोबाइल के जरिए ऑनलाइन लाटरी का जुआ धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। मंगलवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक युवक चबुतरे पर बैठकर लाटरी का नंबर लिखता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में जुआ खेलने वालों की भीड़ भी साफ नजर आ रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह जगह कोतवाली थाने से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित है, फिर भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

गड्ढे में गिरी मासूम छात्रा, ट्रक ने कुचला: लोगों का आक्रोश, रोड जाम कर मुआवजे की मांग

वाराणसी: दुनियापुर-हथिवार मार्ग पर मंगलवार की सुबह 12 वर्षीया छात्रा की दर्दनाक मौत से पूरे कोहराम मच गया। कंपोजिट स्कूल भटौली में कक्षा 7 की छात्रा मंदिरा राव आधी छुट्टी में घर से खाना और दवा खाकर साइकिल से स्कूल वापस जा रही थी। वह सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में गिर गई। विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, और मौके पर जमा लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने…

Read More
ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

पल्सर गैंग का आतंक: युवक से झपट्टा मारकर मोबाइल ले गए, पुलिस चेक कर रही सीसी फुटेज

अभिषेक त्रिपाठी वाराणसी, मिर्जामुराद: सोमवार की रात को मिर्जामुराद के मुबारकपुर (बेनीपुर) गांव की सब्जी मंडी के पास एक सनसनीखेज घटना हुई। स्थानीय निवासी निक्की गुप्ता साइकिल से मोबाइल पर बात करते हुए दुकान की ओर जा रहे थे। अचानक पीछे से आए पल्सर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनका मोबाइल झपट लिया। बदमाश घटना को अंजाम देकर साधु कुटिया (खजुरी) की ओर फरार हो गए। युवक के चिल्लाने पर आस-पास के लोग सतर्क हुए, लेकिन तब तक पल्सर सवार बदमाश गायब हो चुके थे। निक्की गुप्ता ने तुरंत घटना…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

वाराणसी में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा अभियान: 168 ई-रिक्शा सीज, 530 चालान, इतने ऑटो भी सीज

वाराणसी: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और जाम मुक्त बनाने के लिए ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ सोमवार को व्यापक अभियान चलाया। यह अभियान काशी जोन में ई-रिक्शा के रूट निर्धारण और ‘ई-रिक्शा मैनेजमेंट प्लान’ के तहत चलाया गया। पंजीकरण और बार कोड स्टीकर का महत्व 10 सितंबर से शुरू किए गए अभियान के बाद अब तक 4500 से अधिक ई-रिक्शा के मालिकों और चालकों द्वारा पंजीकरण कराया गया है। इन वाहनों पर निःशुल्क कलर कोड और बार कोड स्टीकर लगाया…

Read More
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल वाराणसी सबसे अलग सेहतमंद व्यंजन 

बनारसी चाट: दुनिया भर में फैली इसकी प्रसिद्धि, खाने के बाद नहीं भूल पाएंगे स्वाद

बनारस, जिसे काशी के नाम से भी जाना जाता है, न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यहां की चाट भी दुनिया भर में अपनी अनोखी पहचान बना चुकी है। यह न केवल स्वाद में अद्वितीय है, बल्कि इसकी विविधता और रेसिपी भी इसे खास बनाती हैं। चाट का जादू बनारसी चाट की खासियत इसकी अनूठी सामग्री और मसालेदार स्वाद है। यहाँ की प्रसिद्ध चाट, जैसे कि गोलगप्पा, आलू टिक्की, टमाटर चाट, और दहीबड़ा, सभी अपनी विशेषता के लिए जानी जाती हैं। चाट की मिठास, खटास और…

Read More
उत्तर प्रदेश धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी सबसे अलग 

रामनगर की रामलीला: जब तें रामु ब्याहि घर आए, नित नव मंगल मोद बधाए, अयोध्या में चार बहुओं का आगमन

वाराणसी, रामनगर: जब तें रामु ब्याहि घर आए। नित नव मंगल मोद बधाए।। भुवन चारिदस भूधर भारी। दरअसल, आज अयोध्या की गली-गली में खुशियों का माहौल था। वजह थी चार बहुओं के चरणों का आंगन में आना, जिसमें प्रमुख थीं जनकनन्दिनी सीता। उनका राम के साथ मिलन केवल एक दैवीय संयोग नहीं, बल्कि अयोध्या की समृद्धि का प्रतीक भी था। भावुक प्रसंग का मंचन रामलीला के सातवें दिन, भावुक प्रसंगों का मंचन हुआ। राजा जनक ने विदाई से पूर्व राजा दशरथ को जेवनार के लिए आमंत्रित किया। सभी ने एक…

Read More
ऑन द स्पॉट वाराणसी 

NDRF की टीम पहुंची: पहाड़िया तालाब में डूबने से युवक की मौत, 23 मई को हुई थी शादी

वाराणसी: पहाड़िया चौराहे के पास स्थित तालाब में सोमवार को 24 वर्षीय युवक परमानंद पटेल की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की टीम को बुलाया और युवक की तलाश शुरू की। पता चलने पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची। परमानंद पटेल पुत्र शीतला प्रसाद पटेल, रमरेपुर, लालपुर पांडेयपुर का रहने वाला था। उसकी शादी हाल ही में 23 मई को हुई थी। परिवार में वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था, और उसकी पान की दुकान…

Read More
धर्म-कर्म वाराणसी 

सिंधी समाज के गुरुओं का सम्मान किया गया: जन सम्मान समारोह आयोजित, एकता, अखंडता की दी गई मिसाल

विक्की मध्यानी वाराणसी: सिंधी सेंट्रल पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष हासानंद बदलानी के नेतृत्व में रविवार की रात लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर परिसर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बनारस के विभिन्न क्षेत्रों के मुखिया, पंचायत सदस्य, और गणमान्य लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम में सिंधी समाज के गुरुओं का सम्मान किया गया, जहां मुखियाओं द्वारा गुरुओं को पाखर पहनाया गया। इसके अलावा, सभी वार्डों के मुखियाओं को शाल पहनाकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष हासानंद बदलानी ने अपने संबोधन में कहा कि सिंधी समाज में 60…

Read More