ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

रामनगर: बलुआ घाट पर बारादरी का गुंबद ढहने से मजदूर की मौत, कुत्ते की भी जान गई

संजय पांडेय वाराणसी, रामनगर: गुरुवार दोपहर करीब 3:15 बजे रामनगर के बलुआ घाट पर बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए बारादरी के नीचे बैठे चंदौली जिले के परोरवां (मुगलसराय) निवासी 57 वर्षीय मजदूर मेवालाल की गुंबद गिरने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में मलबे के नीचे दबकर एक कुत्ते की भी जान चली गई। पर्यटन विभाग का सौंदर्यीकरण कार्य बलुआ घाट पर पर्यटन विभाग की ओर से सौंदर्यीकरण के तहत पक्का घाट, चेंजिंग रूम और बारादरी का निर्माण कराया जा रहा था।…

Read More
ऑन द स्पॉट वाराणसी 

वाराणसी: शवदाह गृह में भ्रष्टाचार के चलते ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

नीरज सिंह वाराणसी, सेवापुरी: मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हिमांशु नागपाल ने बड़ागांव विकासखंड के कुरु गांव में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी वीरेंद्र कुमार को गुरुवार को निलंबित कर दिया। यह निलंबन 14 जुलाई को कुरु गांव के विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान शव दाह गृह के निर्माण में भारी अनियमितताएं पाए जाने के बाद हुआ। भारी भ्रष्टाचार और सरकारी धन की बंदरबांट सीडीओ नागपाल के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि शव दाह गृह स्थल के निर्माण में सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ था। तत्काल प्रभाव से ग्राम…

Read More
धर्म-कर्म वाराणसी 

गणपति बप्पा मोरिया: गणेश चतुर्थी पर भव्य सांस्कृतिक आयोजन

नीरज सिंह वाराणसी, सेवापुरी: स्थानीय विकास खंड के ग्रामसभा हाथी में गणेश चतुर्थी के अवसर पर त्रम्बकेस्वर महादेव कमेटी गुवा द्वारा एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संध्या महाआरती और भव्य सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम की शुरुआत नीरज सिंह द्वारा संध्या महाआरती से हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर बच्चों ने भक्ति गीत, संगीत, मराठी नृत्य, और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर आधारित एक लघु नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भंडारे का आयोजन और सम्मान सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद, भंडारे का…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

57 प्रमुख चौराहों पर लगेगा टाइमर युक्त ट्रैफिक सिग्नल: VNS में यातायात सुधार की दिशा में बड़ा कदम, CP, DM की मीटिंग में ये फैसले

वाराणसी: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में गुरुवार को यातायात व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की प्रमुख यातायात समस्याओं को सुलझाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में अपर पुलिस कमिश्नर एस. चिनप्पा, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, वीडीए वीसी पुलकित गर्ग, और एडीएम सिटी आलोक वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था से संबंधित सभी कार्यों की फोटो ली जाए ताकि कार्य की प्रगति को ट्रैक किया…

Read More
अपराध वाराणसी 

वाराणसी: जंसा पुलिस ने तीन वांछित अपराधियों के खिलाफ की गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

नीरज सिंह वाराणसी, सेवापुरी: जंसा पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में लिप्त तीन अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की है। जिन तीन अपराधियों पर यह कार्रवाई की गई है, उनमें शंभू नाथ उर्फ छोटू, राजकुमार उर्फ राजा कुमार, और शशिभान उर्फ टिंकू शामिल हैं। ये तीनों अभियुक्त जौनपुर जिले के अलग-अलग थानों से जुड़े कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित थे। पहला अभियुक्त शंभू नाथ उर्फ छोटू, चहरपुर थाना मड़ियाहूं जनपद जौनपुर का निवासी है। दूसरा अभियुक्त राजकुमार उर्फ राजा कुमार, जियरामपुर थाना मड़ियाहूं जनपद जौनपुर का…

Read More
अपराध पूर्वांचल वाराणसी 

वाराणसी: लठिया-पंचक्रोशी रोड पर सड़क हादसे में किशोरी की मौत, माता-पिता घायल

पंकज मिश्रा वाराणसी: लठिया-पंचक्रोशी रोड पर गुरुवार दोपहर हुए दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बरेका के पीछे स्थित पहाड़ी गांव के निवासी कृष्णा सिंह अपनी पत्नी वीणा और बेटी विजेता के साथ बाइक से भदवर स्थित निजी अस्पताल जा रहे थे। अमरा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में विजेता की मौके…

Read More
धर्म-कर्म वाराणसी 

वाराणसी: श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने संस्कृत विद्यालयों को वाद्य यंत्र किए प्रदान

वाराणसी: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा संस्कृत महाविद्यालयों और माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों के विद्यार्थियों की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से वाद्य यंत्र प्रदान किए गए। गुरुवार को न्यास परिषद के अनुमोदन के बाद श्री हनुमान संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चौकाघाट, और रानी पद्मावती तारा योगतंत्र आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, इंद्रपुर, शिवपुर को वाद्य यंत्रों का एक सेट (हारमोनियम, ढोलक, तबला, मंजीरा, ढपली) सौंपा गया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास शिक्षा के संरक्षण और प्रोत्साहन के प्रति निरंतर प्रयासरत है और इस पहल के जरिए विद्यार्थियों के शैक्षणिक…

Read More
अपराध वाराणसी 

Police ने दो इनामी बदमाशों को पकड़ा: गैंगस्टर एक्ट दर्ज था मुकदमा, दोनों वांछित चल रहे थे

वाराणसी: लोहता पुलिस ने गुरुवार की सुबह बड़ी सफलता हासिल की जब उन्होंने पिसौर पुल के पास से 25 हजार के दो इनामी गैंगस्टर, जिसमें दो वांछित अपराधी शामिल थे, को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में जिसान अली, निवासी कादीपुर, थाना शिवपुर और मोनू उर्फ विजय यादव, निवासी नेपाली बाग, शिवपुर शामिल हैं। इन दोनों अपराधियों पर लोहता थाने में यूपी गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम सहित कई अन्य…

Read More
अपराध पूर्वांचल वाराणसी 

वाराणसी: पारिवारिक रंजिश में भाई बना दुश्मन, शराब के नशे में अंगूठा काटकर घायल किया

वाराणसी: मंडुआडीह के हसनपुर इलाके में बुधवार की रात एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जब शराब के नशे में धुत दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना इतनी गंभीर हो गई कि छोटे भाई ने गुस्से में आकर बड़े भाई का अंगूठा अपने दांतों से काट डाला। पीड़ित बबलू यादव ने थाने पहुंचकर अपने भाई बच्चा यादव के खिलाफ तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जो इस हद तक बढ़ गया कि बात…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

आटो चालक से कॉल करने के लिए मोबाइल लिया: कांड कर के भाग गया, पुलिस से शिकायत

वाराणसी: मंडुआडीह चौराहे के पास एक यात्री ने ऑटो चालक से कॉल करने के बहाने मोबाइल मांगा और लेकर फरार हो गया। घटना के बाद ऑटो चालक जमुआ बाजार निवासी प्रीतम कुमार ने मंडुआडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई है। प्रीतम कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह उसने मंडुआडीह से एक यात्री को बिठाया, जिसने इमरजेंसी का हवाला देकर कॉल करने के लिए उसका मोबाइल मांगा। यात्री मंडुआडीह कस्बा पुलिस चौकी के सामने उतरते ही मोबाइल लेकर रफूचक्कर हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More