उत्तर प्रदेश दिल्ली धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी सबसे अलग 

रामनगर की रामलीला: श्रीराम ने जयंत की एक आंख फोड़ी, राक्षस विराज मारा गया

रामनगर, वाराणसी: प्रसिद्ध रामलीला के पंद्रहवें दिन एक अत्यधिक भावुक और प्रेरणादायक प्रसंग मंचित किया गया, जिसमें श्रीराम ने अपने दिव्य धैर्य, करुणा और न्याय का परिचय दिया। भरत के अयोध्या लौटने के बाद, श्रीराम, सीता और लक्ष्मण चित्रकूट से पंचवटी की ओर बढ़ रहे थे। वन में उनका स्वागत देवताओं और ऋषियों द्वारा हुआ, लेकिन इसी बीच एक अप्रत्याशित घटना ने सबका ध्यान खींचा। इंद्र के पुत्र जयंत ने कौवे का रूप धारण कर सीता माता के चरणों में चोंच मारी, जिससे उनका पैर लहूलुहान हो गया। यह दृश्य…

Read More
उत्तर प्रदेश दिल्ली धर्म-कर्म वाराणसी सबसे अलग 

शारदीय नवरात्रि 2024: जानिए कलश स्थापना से लगायत पूजा से संबंधित सभी जानकारी, इन बातों का ख्याल रखिएगा

पंडित लोकनाथ शास्त्री वाराणसी: हिन्दू धर्म में मां दुर्गा जी की पूजा किये जाने का विधान है। विशेष तौर से नवरात्रि के दिनों में दुर्गा मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि माता के आशीर्वाद से भक्तों के सभी प्रकार के दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। इसलिए साधारण व्यक्तियों से लेकर देव गणों ने भी मां का आशीर्वाद पाने के लिए उनकी सच्चे हृदय से आराधना की है। शास्त्रों में मां दुर्गा को आदि शक्ति और परब्रह्म कहकर पुकारा गया है। श्रीकृष्ण इस मां दुर्गा…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

ACP के रहने पर FIR: आरोप है गंभीर, थाना प्रभारी बोले- जांच के बाद कार्रवाई होगी

मिर्जामुराद, वाराणसी: बेनीपुर (मिर्जामुराद) निवासी जय प्रकाश की तहरीर पर एसीपी राजातालाब के निर्देश पर मिर्जामुराद पुलिस ने सोमवार देर रात कल्लीपुर (मिर्जामुराद) निवासी विजय बहादुर के खिलाफ अमानत में खयानत और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जय प्रकाश ने बताया कि 2019 में 25 फरवरी को जमीन देने के नाम पर विजय बहादुर के खाते में आरटीजीएस के जरिए दो बार में 10 लाख रुपये भेजे गए थे। 13 बिस्सा जमीन के लिए 55 लाख 35 हजार रुपये देने…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

कंटेनर की अचानक ब्रेक से बाइक सवार घायल: ट्रक पलटने से हाईवे पर जाम, इतने लोग जख्मी हुए

अभिषेक त्रिपाठी मिर्जामुराद, वाराणसी: कछवांरोड चौराहे के ओवरब्रिज के पास मंगलवार सुबह 10 बजे प्रयागराज से आ रही डाक पार्सल लिखी कंटेनर के अचानक ब्रेक लेने से उसके पीछे चल रहे बाइक सवार की टक्कर हो गई। मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के खुलुवाँ गांव निवासी प्रेम प्रकाश उर्फ शुभम तिवारी (23) वर्ष, गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एसआई गोल्डी के नेतृत्व में घायल युवक को एंबुलेंस से कछवांरोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कंटेनर समेत…

Read More
अपराध वाराणसी 

नवजात शिशु का शव मिलने की जानकारी मिली: घंटों परेशान रही पुलिस, प्लास्टिक का थैला खोलने पर ये सामान मिला

नीरज सिंह सेवापुरी: जंसा थाना क्षेत्र के हाथी गांव के सामने हाथी बड़ौरा लबे रोड पर मंगलवार दोपहर बाद नवजात शिशु का शव मिलने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जंसा पुलिस ने जब प्लास्टिक के थैले को खोला, तो उसके अंदर खून से सने प्रसव के कपड़े पाए गए, जिससे नवजात शव मिलने की खबर गलत साबित हुई। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली,…

Read More
वाराणसी शिक्षा 

संविधान आधारित सामान्य ज्ञान परीक्षा: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 17 छात्राओं को मिला प्रमाण पत्र

मिर्जामुराद, वाराणसी: गौर गांव स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में आशा ट्रस्ट के माध्यम से 19 सितंबर को संविधान आधारित सामान्य ज्ञान परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें स्नातक की लगभग 300 छात्राओं ने भाग लिया था। मंगलवार को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 17 छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस परीक्षा में प्रथम स्थान पर रंजनी पाल, द्वितीय स्थान पर अंजली, खुशनुमा, अमृता, रेशमा, अंकिता, मुस्कान, साक्षी रही, जबकि तृतीय स्थान पर दिया, रुपाली, सपना, पलक, रोशनी, पूनम, नुसरत, आराधना और वेदिका रही। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

वाराणसी: सर्राफ की दुकान में टप्पेबाजी, डेढ़ लाख के जेवर लेकर युवक फरार

वाराणसी: चौबेपुर में दिनदहाड़े सर्राफ की दुकान से 18.5 ग्राम सोने के जेवर की टप्पेबाजी की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। चौबेपुर बाजार निवासी बंगाली बाबू सेठ के घर में स्थित ‘कौटिल्य अलंकार मंदिर’ नामक दुकान में मंगलवार दोपहर करीब 12:05 बजे एक युवक ग्राहक बनकर आया और लाकेट दिखाने की मांग की। सर्राफ ने जब लाकेट दिखाया तो युवक ने उसे पसंद न आने की बात कहकर अन्य डिज़ाइन दिखाने को कहा। इसी बीच, दुकानदार जब जेवर के डिब्बे से अन्य सामान मिलाने लगा तो मौका पाकर…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

स्कूटी से आया चोर, घंटे भर में ले गया सामान: BJP नेता के घर लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखी कारस्तानी

शिवपुर, वाराणसी: भाजपा राजर्षि मंडल के उपाध्यक्ष दीपक सिंह के घर में लाखों की चोरी की घटना सामने आई है। दीपक सिंह अपने परिवार के साथ भागवत कथा में सम्मिलित होने के लिए रविवार को लोहता स्थित अपने पैतृक निवास गए थे। मंगलवार सुबह जब वे वापस लौटे, तो घर का मुख्य गेट टूटा हुआ मिला। चोरों ने घर के अंदर घुसकर गोदरेज की अलमारी का ताला तोड़ा और वहां से एक सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, कान की बाली, एक जोड़ा पायल, कीमती कपड़े, एटीएम कार्ड और…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

स्कूल में चूरन खिलाने का मामला: छात्र की हालत में सुधार, प्वाइजनिंग के लक्षण नहीं मिले

बड़ागांव, वाराणसी: सोनपुरवा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय अनेई में कक्षा 8 के छात्र को चूरन खिलाने से उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने छात्र को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत में अब सुधार हो रहा है। सोमवार को सोनपुरवा निवासी करन, जो कक्षा 8 का छात्र है, अपने साथ पढ़ने वाले एक अन्य छात्र के साथ चूरन खा रहा था। चूरन बाहर से खरीदा गया था। करन को भी वह चूरन खिलाया गया, जिससे उसकी तबियत बिगड़ने लगी। छुट्टी के समय स्कूल में ही करन की स्थिति…

Read More
अपराध वाराणसी शिक्षा 

अध्यापक पर छात्र की पिटाई का आरोप: ग्रामीणों का हंगामा, स्थानांतरण की मांग

नीरज सिंह वाराणसी: सेवापुरी, आराजी लाइन विकासखंड के ग्राम पंचायत हरसोस स्थित कंपोजिट विद्यालय में एक छात्र की पिटाई से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय पर हंगामा कर दिया। घटना सोमवार की है, जब कक्षा 8 के छात्र लकी गोंड ने कबड्डी खेल के दौरान गलती से अपने अध्यापक यशवर्धन त्रिपाठी के सिर की चोटी को छू लिया। इस पर नाराज होकर अध्यापक ने छात्र की पिटाई कर दी। घटना के बाद छात्र ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। मंगलवार सुबह जब विद्यालय खुला, तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण…

Read More