दिल्ली सबसे अलग 

26 सितंबर: भारत और विश्व का इतिहास, इसी दिन शायर और निबंधकार आकिब नासिर का निधन हुआ

26 सितंबर का दिन इतिहास के पन्नों में कई महत्वपूर्ण घटनाओं और महान व्यक्तित्वों के जन्मदिन के रूप में दर्ज है। इस दिन न केवल भारत, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी हैं, जिन्होंने समाज और संस्कृति पर गहरा प्रभाव डाला। 26 सितंबर के ऐतिहासिक पल: प्रमुख व्यक्तित्वों का जन्म: मृत्यु: 26 सितंबर का महत्व: यह दिन विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण घटनाओं और महान व्यक्तित्वों के जन्मदिन के रूप में जाना जाता है। इन घटनाओं ने न केवल भारतीय इतिहास में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी महत्वपूर्ण…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में सख्त कदम: वाराणसी में 125 ई-रिक्शा और आटो सीज, अभियान जारी

वाराणसी शहर को स्वच्छ, सुंदर और जाम मुक्त बनाने के लिए काशी जोन में चलाए जा रहे ई-रिक्शा प्रबंधन योजना के तहत बुधवार को एक व्यापक अभियान चलाया गया। यह कदम यातायात व्यवस्था में सुधार के उद्देश्य से उठाया गया है, जिसमें 10 सितंबर से ई-रिक्शा के रूट निर्धारण के कार्य में तेजी लाई गई है। वाराणसी में अब तक कुल 4852 से अधिक ई-रिक्शा वाहन मालिकों और चालकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें कलर कोड और बार कोड स्टीकर भी लगाए गए हैं। यह स्टीकर निःशुल्क वितरित किए गए…

Read More
धर्म-कर्म वाराणसी 

सोरहिया मेला का भव्य समापन: भगवती श्री संतानलक्ष्मी की आराधना से हुई दिव्य अनुभूति

अभिषेक त्रिपाठी वाराणसी: सोरहिया मेला, जो आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम है, का भव्य समापन आज भगवती श्री संतानलक्ष्मी जीवित्पुत्रिका माता व्रत पूजा के साथ हुआ। यह मेले का आयोजन वाराणसी के लक्सा स्थित भगवती महालक्ष्मी मंदिर में 16 दिनों तक चलता है, और इसे श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया जाता है। महंत अवशेष पांडेय (कल्लू महाराज) ने बताया कि आज के दिन विशेष रूप से महिलाएं भगवती का दर्शन एवं पूजन करती हैं, साथ ही कथा सुनकर बिना नमक का व्रत रखती हैं। मान्यता है कि जो…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

25 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा: लूट के मामले में थी तलाश, इस जगह से हुई गिरफ्तारी

वाराणसी, मिर्जामुराद: मिर्जामुराद पुलिस ने बुधवार की सुबह एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 25,000 रुपये के इनामी और लूट के मामले में फरार चल रहे वांछित बदमाश अभिषेक उर्फ निखिल सिंह को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर मेंहदीगंज अंडरपास के पास घेराबंदी कर इस अपराधी को दबोचा गया। अभियुक्त ने 2023 में हरपुर रखौना रिंग रोड के पास एक ट्रक चालक से 10 हजार रुपये की लूट की थी, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस को आरोपी के पास से लूट के 1250 रुपये बरामद…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

वाराणसी: दशाश्वमेध घाट पर चोरी करने वाली 6 महिलाएं गिरफ्तार

वाराणसी: दशाश्वमेध घाट पर स्नान के दौरान श्रद्धालुओं के सामान की चोरी के मामले में पुलिस ने 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई जनता की मदद से की। बताया जा रहा है कि यह महिलाएं घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं का सामान चुराकर फरार हो जाती थीं। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चल रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गई। महिलाओं को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में महिलाओं ने…

Read More
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल राजनीति वाराणसी शिक्षा 

विद्यापीठ का 46वां दीक्षांत समारोह: शिक्षा के महत्व पर जोर, राज्यपाल बोलीं- प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल सार्थक दिशा में होना चाहिए

वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सोमवार को 46वां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने की। इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन के सीएमडी आर. के. त्यागी, विशिष्ट अतिथियों के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी की मौजूदगी थी। “शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार”: मुख्य अतिथि आर. के. त्यागी ने बुद्ध के समय से काशी की शैक्षिक धरोहर को नमन करते हुए कहा, “शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

वाराणसी में फर्जी CID इंस्पेक्टर बनकर बुजुर्गों से ठगी: लो प्रोफाइल की हाई शातिर जोड़ी गिरफ्तार, कैश और गहने बरामद

वाराणसी: शहर में बुजुर्ग दर्शनार्थियों को निशाना बनाकर फर्जी CID इंस्पेक्टर बनने वाले शातिर अपराधियों की जोड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गैंग, जिसमें एक रिक्शा चालक और दूसरा उसका साथी शामिल था, बुजुर्गों को ठगने की घटनाओं में लिप्त था। पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3845 रुपये नकद और चोरी किए गए दो कान के टप्स बरामद किए हैं। गिरफ्तारी वाराणसी के गोलघर के पास गौशाला के नजदीक बने सार्वजनिक शौचालय से की गई। आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में मामला दर्ज है।…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी 

जिउतिया पूजा के दौरान सर्पदंश से हड़कंप: ग्राम प्रधान की पत्नी को सांप ने डसा, मची भगदड़

पंकज मिश्रा वाराणसी: राजातालाब थाना क्षेत्र के महगांव स्थित डीह बाबा के मंदिर पर जिउतिया पूजा के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जब ग्राम प्रधान अमरनाथ यादव की 35 वर्षीय पत्नी उर्मिला यादव को सर्प ने डस लिया। इस घटना से पूजा स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद महिलाएं पूजा का सामान छोड़कर भाग खड़ी हुईं। घटना के वक्त महिलाएं जिउतिया पूजा के लिए मंदिर में इकट्ठी हुई थीं, तभी अचानक झुंड में बैठी उर्मिला यादव को सांप ने डंस लिया। सर्पदंश की खबर फैलते ही वहां हड़कंप…

Read More
उत्तर प्रदेश दिल्ली धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी सबसे अलग 

रामनगर की रामलीला: श्रीराम वनगमन, श्रद्धालुओं की आंखों से अश्रुधारा, साथ चल पड़ी अयोध्या, आस्था, पौराणिकता और समर्पण की अनूठी कथा

वाराणसी, रामनगर: रामनगर की रामलीला, विश्वविख्यात है, जहां हर दृश्य में पौराणिकता की गहराई और आस्था का अटूट बंधन झलकता है। बुधवार की शाम को जब रामलीला के नौवें दिन श्रीराम के वनगमन की लीला का मंचन हुआ, तो समूचे रामनगर में भावनाओं का सागर उमड़ पड़ा। जैसे-जैसे भगवान श्रीराम के वन की ओर प्रस्थान का दृश्य सामने आया, श्रद्धालुओं की आंखों से अश्रुधारा बहने लगी। यह केवल लीला नहीं, बल्कि वह क्षण था जब आस्था और सांस्कृतिक महत्व एकाकार हो गए। श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम और समर्पण की प्रतिमूर्ति श्रीराम…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

वायरल वीडियो क्लिप वाले लॉटरी जुआ फड़ पर बवाल: शराब पीने के बाद मारपीट, खिलाड़ी भागे

वाराणसी: कोतवाली थाना क्षेत्र के विशेश्वरगंज स्थित बड़ा नंबर पांच में चल रहे लॉटरी जुआ के फड़ पर बुधवार को बवाल हो गया। मंगलवार को इसी जुआ स्थल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग लॉटरी खेलते नजर आ रहे थे। वीडियो में एक युवक चबूतरे पर बैठकर लॉटरी का नंबर लिखते और उसके इर्द-गिर्द जुआ खेलने वालों की भीड़ को स्पष्ट देखा गया। बुधवार को इस वायरल वीडियो के बाद वहां शराब के नशे में कुछ जुआड़ी आपस में भिड़ गए। पहले शराब पीने…

Read More