उत्तर प्रदेश धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी 

Navratri 2024: विश्वनाथ मंदिर में इस बार नवरात्रि पर विशेष झलक, जानिए क्या खास है?

वाराणसी: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में इस बार नवरात्रि का पर्व बेहद भव्य तरीके से मनाया जाएगा। 03 अक्टूबर 2024 से शुरू हो रहे इस पावन उत्सव में मंदिर प्रांगण और सांस्कृतिक मंच पर विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में होने वाले सभी कार्यक्रमों की पूरी रूपरेखा इस प्रकार है: नवरात्रि के विशेष कार्यक्रम प्रथमा (03-10-2024): द्वितीया (04-10-2024): तृतीया (05-10-2024): चतुर्थी (06-10-2024): पंचमी (07-10-2024): षष्ठी (08-10-2024): सप्तमी (09-10-2024): अष्टमी (10-10-2024): नवमी (11-10-2024): दशमी (12-10-2024): नवरात्रि के नियमित कार्यक्रम इस नवरात्रि पर्व में श्री काशी विश्वनाथ…

Read More
पूर्वांचल वाराणसी सबसे अलग सेहतमंद व्यंजन 

बनारसी आलू दम: काशी की खासियत, स्वाद का अनोखा सफर

बनारस का हर कोना अपने आप में एक अनोखी विरासत समेटे हुए है। यहां के खान-पान में भी वही खासियत झलकती है, और जब बात होती है ‘बनारसी आलू दम’ की, तो यह व्यंजन बनारस की शान माना जाता है। बनारसी आलू दम सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि स्वाद का वो सफर है जो आपको हर एक बाइट में वाराणसी की गलियों की सैर कराएगा। अगर आप इस खास रेसिपी को घर पर बनाना चाहते हैं, तो जानें इसका सरल और स्वादिष्ट तरीका। बनारसी आलू दम बनाने के लिए सामग्री…

Read More
उत्तर प्रदेश धर्म-कर्म पूर्वांचल राजनीति वाराणसी 

संस्कृति और परंपरा को संजोने का संदेश: राज्यपाल आनंदी बेन का रामनगर दुर्ग दौरा, कुंअर ने स्वागत किया

वाराणसी, रामनगर: प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन रविवार को सायं दुर्ग पहुंचीं, जहां उनका स्वागत कुंअर अनंत नारायण सिंह ने किया। महामहिम का यह दौरा एक घंटे तक चला, जिसमें उन्होंने दुर्ग की ऐतिहासिकता और विश्व प्रसिद्ध रामलीला के बारे में गहराई से जानकारी हासिल की। भ्रमण के दौरान, महामहिम ने कुंअर अनंत नारायण सिंह के साथ महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा की। हालांकि, समय की कमी के कारण उनकी बातचीत लंबी नहीं हो सकी, क्योंकि कुंअर को रामलीला में शामिल होना था और राज्यपाल प्रोटोकॉल के अनुसार दो घंटे विलंब…

Read More
उत्तर प्रदेश धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी सबसे अलग 

रामनगर की रामलीला: दूलह श्रीरघुनाथ बने, दुलही सिय सुंदर मंदिर माहीं, अयोध्या बनी बाराती, देवलोक धरती पर उतरा

वाराणसी, रामनगर: दूलह श्री रघुनाथ बने, दुलही सिय सुंदर मंदिर माहीं। गावति गीत सबै मिलि सुंदरि, वेद जुवा जुरि बिप्र पढ़ाहीं॥ राम को रूप निहारति जानकी, कंकन के नग की परछाहीं। बातें सबैं सुधि भूलि गई, कर टेकि रही पल टारति नाहीं॥ दरअसल, आज रामनगर में छठे दिन की रामलीला ने पूरे क्षेत्र में अद्भुत उत्सव का माहौल बना दिया। जैसे ही चारों भाई दूल्हा बने, जनकपुर और अयोध्या के बीच का आनंद अद्वितीय था। सीता-राम के विवाह की तैयारियों ने जनकपुर को खुशियों से सराबोर कर दिया, जबकि अयोध्या के बारातियों…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

संगीत की दुनिया में धोखा: गायिका के साथ दुष्कर्म, गायक गिरफ्तार

वाराणसी: कोतवाली क्षेत्र निवासी गायिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में महिला थाने की पुलिस ने तिलमापुर, सारनाथ निवासी योगेंद्र विक्रम को गोलगड्डा से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। गायिका ने एक दिन पहले शनिवार को केस दर्ज कराया था। मुकदमा कायम कर पुलिस आरोपी तलाश कर रही थी। महिला थाने में 32 वर्षीय गायिका ने बताया कि आरोपी भी गायक है। दोनों कई जगह एक साथ स्टेज शो और आयोजनों में प्रस्तुति देते थे। इस दौरान नजदीकियां बढ़ गईं। आरोपी ने गायिका को शादी का झांसा…

Read More
धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी 

‘बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड’: मनाया गया श्रीसर्वेश्वरी समूह का 64वां स्थापना दिवस

वाराणसी: रविन्द्रपुरी स्थित विश्वविख्यात अघोरपीठ ‘बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड’ में समाजिक संस्था ‘श्री सर्वेश्वरी समूह’ का 64वां स्थापना दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह अघोर परंपरा का प्रमुख केंद्र है, जहां पीठाधीश्वर अघोराचार्य महाराजश्री बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं ने पूरे दिन विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया। आश्रम में आरती और प्रभातफेरी: सुबह आश्रम परिसर की साफ-सफाई और आरती-पूजन के बाद, भक्तों ने ‘श्री सर्वेश्वरी ध्वज’ लेकर शहर में भव्य प्रभातफेरी निकाली। इस प्रभातफेरी में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

गायब किशोर की अधजली लाश मिली: इस तरह लोगों को हुई जानकारी, खुलासे के लिए पुलिस की आठ टीमें लगाई गईं

वाराणसी: शिवपुर थाना क्षेत्र के दानुपुर में शनिवार की शाम अधजली लाश मिली। लाश की पहचान 18 वर्षीय किशोर के रूप में हुई। घटना की जानकारी तब हुई जब शाम एक बच्चा बकरी चराते हुए उस जगह पर पहुंच गया जहां शव पड़ा था। बच्चे का पैर जब शव पर पड़ा तो वह भयभीत होकर भागा और गांव वालों को बताया। लोगों ने आकर देखा तो झाड़ी में अधजला शव पड़ा हुआ था, जिसका एक पैर और एक हांथ गायब था। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल…

Read More
उत्तर प्रदेश धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी सबसे अलग 

Yogi सरकार का दिव्य संकल्प: काशी के घाटों पर 12 लाख दीपों से सजेगी देव दीपावली, होगा अद्वितीय आयोजन

वाराणसी: काशी की पावन धरती पर इस साल 15 नवंबर को होने वाली देव दीपावली अद्वितीय और अलौकिक रूप से मनाई जाएगी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस पवित्र अवसर को भव्य और दिव्य बनाने के लिए 12 लाख दीपों से घाटों और कुंडों को सजाने का संकल्प लिया है। इस बार विशेष बात यह है कि लाखों दीप गाय के गोबर से बनाए गए होंगे, जिससे पर्यावरण संरक्षण और पारंपरिक धरोहर को सहेजने का संदेश भी दिया जाएगा। देवताओं की धरती पर दिव्य रोशनी का नजारा 15 नवंबर…

Read More
अपराध पूर्वांचल वाराणसी 

काशी में दर्शन के दौरान बिछड़ी बुजुर्ग महिला: अमन कबीर की मदद से चार दिन बाद बेटे से मिलीं

वाराणसी: काशी में बाबा काल भैरव के दर्शन करने आईं एक बुजुर्ग महिला शनिवार को अपने परिवार से बिछड़ गईं। वह दर्शन के दौरान लाइन में लगते समय रास्ता भटक गईं और चार दिन तक अपने परिवार से दूर रहीं। अमन कबीर ने बताया कि बुजुर्ग महिला को वह चार दिन बाद मिले। बड़े पिता के कहने पर उन्होंने उस बुजुर्ग महिला को आखिरकार उन्हें उनके बेटे से मिलाया। अमन ने यह भी खुलासा किया कि रात के अंधेरे में किसी ने महिला पर हमला किया था और उनके कान…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

ट्रैफिक सुधार के लिए काशी में होने जा रही बड़ी कार्रवाई: पुलिस आयुक्त ने मीटिंग में आधा दर्जन पिक पॉइंट्स पर ये निर्देश दिए, बोले- नहीं चलेगी लापरवाही

वाराणसी: काशी की प्राचीन गलियों और संकरी सड़कों पर लगने वाले जाम को खत्म करने और सुगम यातायात व्यवस्था को नया स्वरूप देने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक की। कैम्प कार्यालय के सभागार में आयोजित इस गोष्ठी में उन्होंने राजपत्रित अधिकारीगण और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया और यातायात को सुधारने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। अगले 10 दिनों में विशेष अभियान: मोहित अग्रवाल ने कहा, “काशी की यातायात व्यवस्था को नए स्तर पर लाना हमारा उद्देश्य है। आने वाले…

Read More