ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी सबसे अलग 

ग्रामीण क्रांति का डिजिटल कमांड: विकास का नया अध्याय, हर खेत को सिंचाई और घर को जल

योगी सरकार की निगरानी से ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई और पेयजल आपूर्ति में बड़ा सुधार तालाबों का पुनरुद्धार, नलकूपों की मरम्मत और जल संरक्षण योजनाओं से गांवों में लौटी हरियाली वाराणसी: ग्रामीण विकास में नया इतिहास रचते हुए योगी सरकार के मार्गदर्शन में वाराणसी में “रूरल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर” की स्थापना ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रफ्तार को नई दिशा दी है। सिंचाई से लेकर स्वच्छ पेयजल तक की समस्याओं को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से काम कर रहे इस सेंटर ने तालाबों का पुनर्जीवन, नलकूपों…

Read More
वाराणसी 

जैविक किसान मेला: किसानों को जैविक खेती अपनानी होगी- अदिति पटेल

अभिषेक त्रिपाठी मिर्जामुराद, वाराणसी: मंगलवार को आराजी विकास खंड क्षेत्र के मेहंदीगंज मड़ई स्थित पंचायत भवन में नमामि गंगे योजना के तहत कृषि विभाग और ईकोवा के सहयोग से जैविक किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ सेवापुरी विधायक नील रतन पटेल नीलू के प्रतिनिधि अदिति पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मेले में जिले के सभी विकास खंडों के एफपीओ से जुड़े कलस्टरों ने जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई, जो मेले का मुख्य आकर्षण रहा। काशी जैविक उत्पाद के स्टालों को अतिथियों ने देखा और उनकी…

Read More
वाराणसी स्वास्थ्य 

CRPF की 95वीं बटालियन: स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

वाराणसी: 95 बटालियन CRPF के कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर के निर्देशन में बटालियन मुख्यालय, पहाड़िया मंडी में जवानों और उनके परिवारों के लिए एक व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पहाड़िया कैंप के आसपास के निवासियों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में मुख्य रूप से थायराइड और अन्य महत्वपूर्ण बीमारियों की जांच की गई। इस परीक्षण शिविर का नेतृत्व डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति (एमसीएच, एंडोक्रिनोलॉजिस्ट) की टीम ने किया। इस अवसर पर लगभग 100 अधिकारी, जवान और उनके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण…

Read More
खेल पूर्वांचल वाराणसी 

नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप: BHU की लड़कियों का शानदार प्रदर्शन

वाराणसी: 12 से 14 अक्टूबर के बीच दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 35वें नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय खेल प्राधिकरण काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस चैंपियनशिप में बीएचयू की कई लड़कियों ने अपने-अपने खेलों में उल्लेखनीय स्थान हासिल किया, जिससे विश्वविद्यालय का नाम रोशन हुआ। प्रमुख प्रदर्शन इन सफलताओं के लिए सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दी गईं। पुरस्कार वितरण समारोह में नीरज सिंह भी उपस्थित रहीं। ये सभी खिलाड़ी कोच संजीव श्रीवास्तव की देखरेख में कड़ी मेहनत…

Read More
दिल्ली धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी सबसे अलग 

रामनगर का भरत मिलाप: श्रीराम अयोध्या लौटे, चारों भाइयों का मिलन देख लीला प्रेमियों की आंखें नम

रामनगर, वाराणसी: श्रीराम 14 वर्ष का वनवास काटकर सकुशल अयोध्या लौट आए। भाइयों के बीच इस तरह के प्रेम की कल्पना कलयुग में संभव नहीं है। यदि ऐसा हो जाए तो रामराज की कल्पना की जा सकती है। नंदीग्राम में अपने पर्णकुटी में बैठे भरत सोचते रहते हैं कि राम कब अयोध्या लौटेंगे। एक दिन शेष बचा है। तभी उनकी दाहिनी आंख बार-बार फड़कने लगी। उसी समय उनके पास ब्राह्मण के वेश में हनुमान वहां पहुंचे। उन्होंने राम के सकुशल अयोध्या वापस लौटने का उनको समाचार सुनाया। तो उन्होंने उनका…

Read More
धर्म-कर्म वाराणसी 

सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम के बीच विसर्जन: गाजे-बाजे संग विसर्जित हुई मां दुर्गा की प्रतिमा

अभिषेक त्रिपाठी मिर्जामुराद, वाराणसी: गौर गांव (बंगलाचट्टी) स्थित शिव शक्ति युवा क्लब दुर्गा पूजा समिति और मिर्जामुराद (पुरानी बाजार) के नव बाल दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का सोमवार को शम्मो माता मंदिर के पास नहर में विसर्जन संपन्न हुआ। पूजा पंडाल से लेकर शम्मो माता मंदिर तक, भक्तजन गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए पहुंचे। महिलाएं और पुरुष देवी गीतों की धुन पर थिरकते नजर आए, जबकि कई श्रद्धालुओं की आंखों में मां की विदाई के दौरान आंसू छलक पड़े। इस विसर्जन के…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

DJ के शोर से बेहाल गायों ने बंद किया दूध देना: दुग्ध उत्पादन में गिरावट, पशुपालक परेशान

वाराणसी: धार्मिक आयोजनों और त्यौहारों में बजने वाले डीजे और तेज़ लाउडस्पीकर का असर अब केवल इंसानों पर ही नहीं, बल्कि दुधारू जानवरों पर भी पड़ रहा है। चोलापुर थाना क्षेत्र के गोपालक सुरेंद्र सिंह के अनुसार, गांव में लगातार तेज़ आवाज़ और वूफर के कारण उनकी गायों ने दूध देना लगभग बंद कर दिया है। सुरेंद्र सिंह का दावा है कि डीजे और पटाखों की तेज़ आवाज़ के कारण हर साल त्योहारों के समय उनका दुग्ध उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हो जाता है। तेज़ शोर से परेशान गायें तनावग्रस्त…

Read More
धर्म-कर्म वाराणसी 

मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान: सिंदूर लगाकर महिलाओं ने मां दुर्गा को किया विदा

शिवपुर, वाराणसी: श्री श्री दुर्गा पूजा समिति शिवपुर द्वारा मिनी स्टेडियम में आयोजित पूजा पंडाल में सोमवार को माता दुर्गा की विदाई का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सुबह से ही सुहागिन महिलाएं पंडाल में जुटने लगीं। सुहाग के दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना लेकर महिलाओं ने माता को सिंदूर अर्पित किया और उनसे सौभाग्य का वरदान मांगा। महिलाओं ने सिंदूर से होली खेलते हुए माता को अगले वर्ष पुनः आने का वचन देकर विदा किया। वहां उपस्थित श्रद्धालु रीना श्रीवास्तव ने कहा, “मां दुर्गा को बेटी की तरह विदा किया…

Read More
दिल्ली धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी सबसे अलग 

वाराणसी में 481वां भरत मिलाप उत्सव: श्रद्धा और आस्था का महामिलन, मेघा भगत और तुलसीदास के अनुष्ठान से हुई थी शुरुआत

वाराणसी: विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप का आयोजन वाराणसी के नाटी इमली मैदान में धूमधाम से हुआ। विभिन्न रास्तों से श्रद्धालु इस ऐतिहासिक स्थल पर पहुंच चुके थे। मैदान और आसपास के मकानों की छतें पहले से ही भर चुकी थीं, और सभी उस भावुक क्षण का इंतजार कर रहे थे जब राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का मिलन होगा। हर वर्ष होने वाला यह आयोजन धार्मिक महत्व से भरपूर है और काशीवासियों के लिए बेहद खास है। हालांकि, पुष्पक विमान का गेट खोलने के दौरान भगदड़ मच गई और भीड़…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

विसर्जन को लेकर वाराणसी में अलर्ट: सख्त सुरक्षा इंतजाम, सीनियर पुलिस अधिकारी करेंगे मॉनिटरिंग

वाराणसी: बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल के बाद वाराणसी में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट घोषित किया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रविवार की रात कमिश्नरेट के तीनों जोन के डीसीपी को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। रूट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ ही रूफ टॉप फोर्स की भी व्यवस्था की जाए। उन्होंने साफ किया कि निगरानी में कोई ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त…

Read More