अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

दो बाइकों की जोरदार टक्कर: दो घायल, एक ही हालत नाजुक

नीरज सिंह वाराणसी, सेवापुरी: जंसा थाना क्षेत्र के बड़ौरा बाजार में गुरुवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में मिर्जामुराद के राने चट्टी निवासी 27 वर्षीय राजू प्रजापति जख्मी हुए। वह अपने मित्र पवन पाल स्प्लेंडर बाइक से कुरौना बाजार से राजगीरी का काम खत्म कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बड़ौरा बाजार के समीप पहुंचे, सामने से आ रही पल्सर बाइक पर सवार अश्वनी पुत्र मूलचंद निवासी अमीनी से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

बंद रेलवे फाटक पार करने की कोशिश बनी मौत का कारण: युवक की दर्दनाक मौत, भाई ने कूदकर बचाई जान

शिवपुर, वाराणसी: शिवपुर क्षेत्र में बंद रेलवे फाटक पार करने का प्रयास एक युवक को भारी पड़ गया। बुधवार रात करीब 9:00 बजे भलई निवासी 28 वर्षीय अर्जुन कुमार अपने बड़े भाई सुशील के साथ करना की ओर से घर लौट रहा था। शिवपुर में बंद रेलवे क्रॉसिंग को पार करने के दौरान कैंट रेलवे स्टेशन की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर से उसकी मोटरसाइकिल इंजन में फंस गई और अर्जुन काफी दूर तक घसीटता चला गया, जिससे मौके पर ही उसकी…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत: परिजनों का मुआवजे की मांग को लोकर सड़क जाम

नीरज सिंह सेवापुरी, वाराणसी: जंसा थाना क्षेत्र के नरैचा गांव निवासी 42 वर्षीय अरविंद कुमार मिश्रा उर्फ चुन्नू की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई। बताया गया कि अरविंद किसी फैक्ट्री में काम करके अकेलवा से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव के पास रामलीला मैदान के सामने पहुंचे, गंगापुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर तीन युवक सवार थे, जो अनियंत्रित होकर अरविंद मिश्रा से टकरा गए, जिससे वे गंभीर रूप से…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

बुलेट की टक्कर से अधेड़ की मौत: बाइक सवार भी जख्मी, वाराणसी के इस जगह पर हादसा

वाराणसी: बड़ागांव थाना क्षेत्र के रामपुर बसनी गांव में मंगलवार शाम करीब 7 बजे सड़क पार कर रहे 50 वर्षीय बुजुर्ग राजनाथ राजभर की बुलेट की टक्कर से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, राजनाथ की गांव में चाय-पान की दुकान थी। घटना के समय वे दुकान से रोड क्रॉस कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बुलेट ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल राजनाथ को ग्रामीणों की मदद से बाबतपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां सिर पर लगी गंभीर चोट के चलते इलाज के दौरान…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: फील्ड में निकले पुलिस आयुक्त, छोटी से छोटी सूचना पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

वाराणसी: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने धनतेरस और दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर मंगलवार को पैदल गश्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने गश्त के दौरान चेतगंज, नई सड़क, गोदौलिया, रामपुर, जंगमबाड़ी, भेलूपुर, लंका, दुर्गाकुंड, और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान बाजारों, आभूषण की दुकानों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था एस. चन्नप्पा, पुलिस उपायुक्त काशी गौरव बांशवाल, और अन्य संबंधित पुलिस अधिकारी इस दौरान मौजूद थे।

Read More
उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट वाराणसी सबसे अलग 

योगी सरकार ने बढ़ाई रफ्तार: चाइना के उत्पादों को चुनौती दे रहा कुंभकारों के हाथ का हुनर

वाराणसी: दीपावली पर भारतीय परंपराओं और संस्कृति को नई रोशनी दे रहे हैं वाराणसी के कुंभकार, जिनकी चाक की रफ्तार को योगी सरकार ने बढ़ावा दिया है। सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए इलेक्ट्रिक सोलर चाक और दिए गए प्रशिक्षण ने कुंभकारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। चाइना के उत्पादों को टक्कर देने वाले इन कुंभकारों के हस्तशिल्प में लगभग 80 प्रतिशत योगदान महिलाओं का है, जो दीपावली के लिए डिज़ाइनर और इको-फ्रेंडली दीयों की मांग को पूरा करने में जुटी हैं। ऑनलाइन माध्यम से भी बड़ी मात्रा में…

Read More
ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी सबसे अलग 

अंतिम संस्कार के लिए अमन के रूप में मिले मददगार हाथ: चेन्नई से पिंडदान के लिए आए शख्स की इलाज के दौरान मौत

वाराणसी: चेन्नई से आए त्यागेश्वर और उनके छोटे भाई नारायण का जीवन एक अनोखे मोड़ पर आ गया, जब काशी में पिंडदान के बाद उनके पास मौजूद सामान और रुपये चोरी हो गए। इस बीच, नारायण की तबीयत बिगड़ गई और उनका शुगर स्तर अत्यधिक बढ़ गया, जिसके बाद उन्हें मंडली अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार की सुबह, इलाज के दौरान नारायण की मौत हो गई। डॉक्टर पुष्पा सिंह ने कॉल करके पूरे मामले की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता अमन कबीर को दी। अमन ने अपनी “₹1 मुहिम” के तहत…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

खराब मौसम के चलते ड्राइवर ने रोकी थी गाड़ी: तिरपाल ठीक करते समय ट्रक से गिरकर खलासी की मौत

पंकज मिश्रा रोहनिया, वाराणसी: भदवर बाईपास पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में सुल्तानपुर के 35 वर्षीय खलासी जशवंत उर्फ बबलू यादव की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, बाराबंकी से आलू लेकर सासाराम, बिहार जा रहे ट्रक के चालक महेंद्र यादव और खलासी बबलू यादव ने खराब मौसम के चलते हाईवे किनारे ट्रक रोकी। बबलू तिरपाल को ठीक करने के लिए ट्रक के ऊपर चढ़े थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

ग्रामीण एरिया में मवेशी चोर सक्रिय: इतनी भैंस चोरी, पुलिस जांच में जुटी

अभिषेक त्रिपाठी मिर्जामुराद, वाराणसी: बिहड़ा गांव में रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक मैजिक मालवाहक गाड़ी की मदद से घर के बाहर बंधी दो भैंस चोरी कर ली। पशुपालक रमेश यादव और सुरेश यादव ने कछवांरोड पुलिस चौकी पर पहुंचकर घटना की तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार, दोनों भैंसें रमेश और सुरेश के घर के सामने खूंटे से बंधी थीं। चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर पहुंचे और भैंसों को खूंटे से खोलकर मैजिक मालवाहक में लादकर फरार हो गए। सोमवार सुबह जब पशुपालक बाहर आए, तो…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

ई-रिक्शा और ऑटो वाले घेरे रहते हैं सड़क: स्कूटी सवार को पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत

वाराणसी: जैतपुरा थाना क्षेत्र में सिटी रेलवे स्टेशन (अलईपूरा) के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी पर पीछे बैठे सारनाथ के पैगम्बरपुर निवासी 16 वर्षीय सत्यम मौर्य की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रहा शख्स बाल-बाल बच गया। टक्कर के बाद पिकअप का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचकर जैतपुरा थाना प्रभारी बृजेश मिश्र ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद सत्यम के परिवार…

Read More