अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

विसर्जन को लेकर वाराणसी में अलर्ट: सख्त सुरक्षा इंतजाम, सीनियर पुलिस अधिकारी करेंगे मॉनिटरिंग

वाराणसी: बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल के बाद वाराणसी में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट घोषित किया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रविवार की रात कमिश्नरेट के तीनों जोन के डीसीपी को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। रूट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ ही रूफ टॉप फोर्स की भी व्यवस्था की जाए। उन्होंने साफ किया कि निगरानी में कोई ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

सड़क दुर्घटना: घायल ऑटो चालक की इलाज के दौरान मौत

पंकज मिश्रा रोहनिया, वाराणसी: बैरवन मोहन सराय स्थित जीटी रोड के सर्विस रोड पर सैयद बाबा मजार के पास रविवार रात करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार डंपर ने सामने जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो चालक मुलायम यादव (35) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने उन्हें तत्काल बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। हालांकि, इलाज के दौरान सोमवार सुबह करीब 4 बजे उनकी मौत हो गई। मृतक का परिवार प्राप्त जानकारी…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

डूब रहे पर्यटक की बचाई जान: वाराणसी के तुलसी घाट की घटना, पुलिसकर्मियों ने इस तरह गंगा से निकाला

वाराणसी: तुलसी घाट पर सोमवार को जल पुलिस ने अपनी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर एक पर्यटक की जान बचा ली। दिल्ली के पालम इलाके से आए 32 वर्षीय आयुष गुप्ता गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घटना के दौरान आयुष गुप्ता की चीख-पुकार सुनते ही मौके पर मौजूद जल पुलिसकर्मियों रामजी साहनी, मनोज साहू और मनीष कुमार ने बिना समय गंवाए पानी में छलांग लगा दी और उन्हें सकुशल बाहर निकाल लिया। यह घटना पर्यटकों द्वारा नादानी और एडवेंचर के…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

वाराणसी: पुलिया से टकराकर नाले में गिरी बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

वाराणसी, सारनाथ: पुराने पुल के पास तेज रफ्तार से जा रही बाइक के नाले की पुलिया से टकराने के बाद हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा देर रात करीब 2:30 बजे हुआ, जब बाइक सवार दो युवक पुलिया से टकराकर नाले में गिर गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात में दो बाइकें तेज आवाज करते हुए वहां से निकलीं और अचानक जोरदार आवाज आई। जांच में पता चला कि पल्सर बाइक सवार युवक पुलिया से टकराकर नाले में…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

वाराणसी: बाइक सवार युवक से दो मोबाइल छीनकर फरार हुए बदमाश

अभिषेक त्रिपाठी मिर्जामुराद, वाराणसी: ठठरा (कछवांरोड) ओवरब्रिज के पास तीन अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से दो एंड्रॉयड मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना शुक्रवार रात की है, जब सारनाथ थाना क्षेत्र के आशापुर आनंद नगर कॉलोनी निवासी विनोद कुमार गुप्ता भदोही से काम कर लौट रहे थे। जैसे ही विनोद कछवांरोड ओवरब्रिज से नीचे उतरे, पेट्रोल पंप के पास तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर उनकी शर्ट की जेब में रखे दो मोबाइल (रेडमी और सैमसंग) छीन लिए और मिर्जामुराद की ओर भाग निकले। विनोद ने बदमाशों…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

पुलिस चेक कर रही सीसी फुटेज: बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन नोच ली, इस जगह की घटना

वाराणसी: पहड़िया में अस्पताल में भर्ती भतीजे के लिए सामान लेने निकली एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने शनिवार को झपट्टा मारकर सोने की चेन नोच ली। घटना के बाद सारनाथ पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि बदमाशों को पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। संध्या यादव राजातालाब थाना क्षेत्र के सबलपुर बेनीपुर की निवासी हैं। संजय का भतीजा पहड़िया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती है। सामान लेने के लिए संध्या पंजाब नेशनल…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

वाराणसी: फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी, मां के घर पहुंचने पर पता चला

पंकज मिश्रा रोहनिया, वाराणसी: अखरी चौकी अंतर्गत अमरा गांव निवासी 22 वर्षीय विशाल बिंद ने शुक्रवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जब उसकी मां भानुमति दोपहर में घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया। दरवाजा तोड़ने पर देखा गया कि विशाल फांसी के फंदे से लटक रहा था। एक साल पहले उसके पिता का निधन हो चुका है। विशाल चार भाइयों में दूसरे स्थान पर था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

PM Modi के आगमन और दशहरा को लेकर मुस्तैदी: फील्ड में निकले पुलिस आयुक्त, इन चार बिंदुओं पर फोकस

वाराणसी: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित वाराणसी आगमन के मद्देनजर शुक्रवार की रात सिगरा स्टेडियम का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था को फुलप्रूफ बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसके साथ ही दुर्गा पूजा और दशहरा त्यौहार को देखते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की गई। मुख्य बिंदु निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एस. चन्नप्पा, पुलिस उपायुक्त काशी गौरव बंशवाल, अपर पुलिस उपायुक्त नीतू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Read More
ऑन द स्पॉट वाराणसी 

राष्ट्रीय डाक सप्ताह: सशक्तिकरण कैंप का आयोजन, PMG बोले- सभी को वित्तीय रूप से सशक्त करने का लक्ष्य

वाराणसी: ‘राष्ट्रीय डाक सप्ताह’ के अंतिम दिन असि घाट पर एक विशेष वित्तीय सशक्तिकरण कैम्प का आयोजन किया गया। कर्नल विनोद कुमार, पोस्टमास्टर जनरल, वाराणसी क्षेत्र के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नाविकों, घाटों पर कार्यरत कर्मियों और विभिन्न समुदाय के लोगों को डाक विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना था। कर्नल विनोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि डाक विभाग प्रत्येक भारतीय नागरिक को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि विभाग का लक्ष्य हर नागरिक को वित्तीय रूप…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

वाराणसी: गंगा में युवक का शव मिला, खुदकुशी की आशंका

संजय पांडेय वाराणसी: कोदोपुर के पास गंगा नदी में शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। तलाशी के दौरान मृतक की पहचान सचिन पाल (30) निवासी कृष्णा नगर, कीटगंज, प्रयागराज के रूप में हुई। युवक की पैंट में आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी शिनाख्त संभव हो सकी। परिजनों का बयान परिजनों के अनुसार, सचिन चार दिन पहले घर से निकला था और तब से लापता था। परिजनों को सूचित कर दिया गया है, और वे…

Read More