वाराणसी 

मल्टीपल डाइमेंशन ऑफ टूरिज्म: विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, 100 से अधिक पेशेवरों ने लिया भाग

शिवपुर, वाराणसी: एक होटल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में पर्यटन के विभिन्न आयामों पर विचार साझा करते हुए पेशेवर पर्यटन कर्मियों ने भ्रांतियों को दूर करने के लिए अपने अनुभव बांटे। इस आयोजन में 100 से अधिक फैसिलिटेटर और पेशेवर पर्यटन कर्मियों ने हिस्सा लिया। इंटैक के वाराणसी कन्वेनर अशोक कपूर की अध्यक्षता में हेरिटेज और वाराणसी की विरासत पर आधारित सत्र ने प्रतिभागियों को गहराई से रूबरू कराया। पर्यटन क्षेत्र के विशेषज्ञों ने दिया ज्ञान का अमूल्य खजाना वाराणसी टूरिज्म गिल्ड के अध्यक्ष संतोष सिंह ने मंच से सभी…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

डिजिटल अरेस्ट के फंदे में फंसी बुजुर्ग महिला: 32 लाख से ज्यादा की हाईटेक ठगी, Police और CBI के नाम पर खेल

वाराणसी: हुकुलगंज के चंद्रा रेजिडेंसी की 67 वर्षीया नीना कौरा साइबर अपराधियों के शातिर जाल में फंस गईं। खुद को मुंबई पुलिस और सीबीआई अधिकारी बताकर ठगों ने उन्हें गिरफ्तारी का डर दिखाया। 32 लाख 40 हजार रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने कूरियर में ड्रग्स भेजने का फर्जी आरोप लगाकर, फर्जी जमानत के नाम पर वृद्धा से उनकी पूरी जमापूंजी निकलवा ली। घटना की शुरुआत एक व्हाट्सएप वीडियो कॉल से हुई, जहां सुनील कुमार नाम के एक व्यक्ति ने खुद को मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन का इंचार्ज बताकर, नीना…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

खड़ी स्कॉर्पियो वाली कहानी में ट्विस्ट: बिहार पुलिस बनारस आई, इस चीज की जानकारी इकट्ठा की जा रही

पंकज मिश्रा रोहनिया, वाराणसी: शहावाबाद के दरेखू मोड़ पर हाईवे की सर्विस रोड पर लावारिस खड़ी मिली स्कॉर्पियो बिहार के तीन भाइयों की निकली। यह खुलासा तब हुआ जब बिहार पुलिस रोहनिया थाने पहुंची। तीनों भाइयों पर बिहार में करीब 35 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है। बिहार पुलिस अब यह पता करने की कोशिश कर रही है कि तीनों भाई शहावाबाद से कहां चले गए हैं। बिहार के नवादा जिले से आई पुलिस ने रोहनिया थाने में खड़ी स्कॉर्पियो की जांच की और बताया कि नवादा जिले के…

Read More
वाराणसी शिक्षा 

प्रदूषण के खतरों से अवगत कराया गया: त्यौहार को डीजे और पटाखे से न बनायें मातम का कारण

वाराणसी: राष्ट्रीय संस्था ‘सत्या फाउंडेशन’ ने मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय कंचनपुर (बरेका) और संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, गिलट बाजार में ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शोर प्रदूषण के खतरों से अवगत कराया गया और धार्मिक पर्वों में डीजे व पटाखों का पूर्ण बहिष्कार करने का संकल्प दिलाया गया। केंद्रीय विद्यालय कंचनपुर में जागरूकता कार्यक्रम ‘सत्या फाउंडेशन’ के सचिव चेतन उपाध्याय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी परंपरा कानून से ऊपर नहीं हो सकती। उन्होंने बताया कि साइलेंस जोन में…

Read More
खेल खेल जगत वाराणसी शिक्षा 

नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप: अतुलनंद स्कूल को कांस्य पदक

वाराणसी: हरियाणा में आयोजित सीबीएसई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप-2024 में संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर की छात्राओं ने अंडर-17 बालिका वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। गुजरात की टीम को रोमांचक मुकाबले में हराकर, छात्राओं ने पूरे दमखम के साथ यह जीत दर्ज की। देशभर से आई टीमों के बीच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने यह सफलता अर्जित की। संस्था सचिव और प्रधानाचार्या की सराहना संस्था सचिव राहुल सिंह और निदेशिका डॉ. वंदना सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नेशनल स्तर पर प्रतिभाग करना ही एक…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

पुलिस की नजर में घटना संदिग्ध: कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के गहने उड़ाए

मिर्जामुराद, वाराणसी: मिर्जामुराद क्षेत्र के बिहड़ा गांव में चोरों ने एक बंद कमरे का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने चुरा लिए। पावरहाउस के समीप स्थित इस कमरे में रखे बक्से से सोने और चांदी के गहने चोरी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, लेकिन पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। किरायेदार के बंद कमरे से गहनों की चोरी पीड़ित मनीष विश्वकर्मा, जो मिर्जापुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गोसाईतालाब सिविल लाइन का निवासी है, अपनी पत्नी अर्चना…

Read More
अपराध पूर्वांचल वाराणसी 

नहीं किसी का हो अपमान, लड़का लड़की एक समान: लिंग भेद के खिलाफ रैली निकाली, मांगा बराबरी का हक

मिर्जामुराद, वाराणसी: लोक समिति और आशा ट्रस्ट के तत्वाधान में मंगलवार को मिर्जामुराद में सैकड़ों किशोरी लड़कियों ने लिंग भेद के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। रैली में लड़कियों ने जोरदार नारे लगाते हुए समाज में फैले लैंगिक असमानता को खत्म करने की मांग की। नारे जैसे “नहीं किसी का हो अपमान, लड़का लड़की एक समान” और “कन्या भ्रूण हत्या बंद करो” ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। यह रैली मिर्जामुराद बाजार से होते हुए श्यामा माता मंदिर तक निकाली गई, जहां बालिका महोत्सव का आयोजन हुआ। लड़कियों की घटती जनसंख्या…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

वाराणसी: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पत्नी की मौत, पति जख्मी

पंकज मिश्रा रोहनिया, वाराणसी: मोहनसराय पुलिस चौकी के पास, हाईवे ओवरब्रिज के नीचे सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार रीता राजभर (40) की मौत हो गई, जबकि उनके पति गुलजार राजभर (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मोहनसराय चौकी इंचार्ज जितेंद्र मौके पर पहुंचे और घायल दंपति को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने रीता राजभर को मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खालिसपुर निवासी गुलजार राजभर अपनी पत्नी…

Read More
वाराणसी 

पुलिस स्मृति दिवस: CRPF ने शहीदों को याद किया, मौम रख कर श्रद्धांजलि दी गई

वाराणसी: CRPF 95वीं बटालियन ने पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस स्मरण दिवस मनाया। यह दिन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों द्वारा 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख स्थित हॉट स्प्रिंग इलाके में दिखाई गई वीरता और पराक्रम की स्मृति में मनाया जाता है। सीआरपीएफ की स्थापना 27 जुलाई 1939 को नीमच, मध्य प्रदेश में क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस के रूप में हुई थी। समय के साथ इस बल के कर्तव्यों में वृद्धि होती गई, और इसका आकार भी बड़ा होता गया। लद्दाख के अक्साई चीन के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र, जो समुद्र…

Read More
वाराणसी 

पुलिस स्मृति दिवस 2024: वीर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

रामनगर, वाराणसी: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर 36वीं वाहिनी पीएसी, रामनगर स्थित शहीद स्मारक पर देश और प्रदेश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को याद किया गया। इस अवसर पर सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय ने शहीदों की वीरगाथाओं को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन और पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वाहिनी के सभी अधिकारी और कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया। इसके साथ ही वाहिनी बैंड…

Read More