उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

‘मिशन शक्ति’ फेज-05 का आगाज: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन से अभियान शुरू, महिलाओं को सुरक्षित और समर्थ बनाना उद्देश्य

वाराणसी: महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक और मजबूत कदम उठाते हुए वाराणसी कमिश्नरेट ने ‘मिशन शक्ति’ फेज-05 के 90 दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ किया। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस (3 अक्टूबर 2024) से शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और समर्थ बनाना है। अभियान की शुरुआत पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुमार के मार्गदर्शन में, ममता रानी अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध की निगरानी में यातायात सभागार में की गई। मिशन शक्ति की नई योजना इस चरण के दौरान विभिन्न…

Read More
उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

कछवां में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 मजदूरों की मौत, तीन घायल

अभिषेक त्रिपाठी वाराणसी: प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर स्थित कटका गांव के पास बृहस्पतिवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की जान चली गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। छत की ढलाई कर वापस लौट रहे मजदूरों से भरे ट्रैक्टर को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे यह भयानक हादसा हुआ। घायलों को तत्काल इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी रात भर राहत और बचाव कार्य में…

Read More
उत्तर प्रदेश दिल्ली धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी सबसे अलग 

रामनगर की रामलीला: पक्षीराज जटायु को मोक्ष, शबरी ने श्रीराम को जूठे बेर अर्पित किए, लंका जलने के दिन नजदीक

रामनगर, वाराणसी: रामनगर में चल रही रामलीला ने एक बार फिर दर्शकों को अपने अद्भुत प्रदर्शन से मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला के 17वें दिन, जब श्रीराम ने सीता को खोजने के लिए निकल पड़े, तो उनकी आंखों में आंसू और दिल में दुःख की लहर थी। “हे खग मृग हे मधुकर श्रेणी, तुम देखी सीता मृगनयनी!” का उद्घोष सुनकर आस्थावानों के हृदय की धड़कनें तेज हो गईं। इस लीला के मंच पर श्रीराम और लक्ष्मण ने पशु-पक्षियों और पेड़-पौधों से सीता के बारे में पूछना शुरू किया। उनके शोक का…

Read More
उत्तर प्रदेश दिल्ली धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी सबसे अलग 

शारदीय नवरात्रि 2024: पढ़िए देवी सती की पौराणिक कथा, जानिए 52 शक्ति पीठ कहां-कहां हैं, वाराणसी से श्रीलंका तक होती है भगवती की पूजा

पंडित लोकनाथ शास्त्री पौराणिक कथा के अनुसार, माँ सती के पिता राजा दक्ष प्रजापति ने कनखल (हरिद्वार) में बृहस्पति सर्व नामक यज्ञ का आयोजन किया था। इस अवसर पर उन्होंने सभी देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजा था। लेकिन उन्होंने अपनी पुत्री सती और अपने दामाद शंकर जी को नहीं बुलाया था। लेकिन माँ सती शिव जी के लाख मना करने बाद बिन बुलाये अपने पिता के घर इस आयोजन के निमित्त आ गईं। जब माँ सती ने अपने पति दक्ष से यह पूछा कि आपने सभी को इस यज्ञ के लिए…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

KIA Motors की फर्जी वेबसाइट से 72 लाख की ठगी: साइबर क्राइम गैंग का भंडाफोड़, सरगना समेत 4 गिरफ्तार

वाराणसी: KIA Motors की एजेंसी दिलाने के नाम पर 72 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने पटना, बिहार से गैंग के सरगना सहित चार अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से मोबाइल, नकदी और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। ये अपराधी बेहद शातिर और तकनीकी रूप से दक्ष हैं, जो फर्जी सिम कार्ड और म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छिपाते थे। फर्जी वेबसाइट और ईमेल से फंसाया जाल में आवेदक तेजश्वी शुक्ला, निवासी…

Read More
अपराध उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट दिल्ली पूर्वांचल वाराणसी 

रेलवे के सीनियर DNE-2 सत्यम कुमार सिंह गिरफ्तार: दो लाख की घूस मांगने पर CBI का शिकंजा, घर से नकदी और लग्जरी सामान बरामद

वाराणसी: पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय लहरतारा में तैनात सीनियर डीईएन-2 सत्यम कुमार सिंह को दो लाख रुपये घूस मांगने के आरोप में CBI ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। लखनऊ से आई CBI टीम ने सत्यम कुमार के भेलूपुर स्थित अपार्टमेंट और मिर्जापुर के चुनार आवास पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नकदी, आभूषण और लग्जरी सामान बरामद किए हैं। सत्यम कुमार पर चार करोड़ के टेंडर के बदले दो लाख रुपये घूस मांगने का आरोप है। CBI ने की बड़ी बरामदगी: CBI की छापेमारी के…

Read More
उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

सिगरेट के लिए हत्या करने वाला हुआ लंगड़ा: दुकानदार की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

वाराणसी: बिरनाथीपुर गांव में सिगरेट न देने पर दुकानदार शारदा यादव की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी बदमाश को पुलिस ने बुधवार की भोर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के दाएं पैर में गोली लगी है, जिसकी पहचान उगापुर गांव निवासी संदीप यादव के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में संदीप के साथी अनिल राजभर की भी तलाश कर रही है, जो अभी फरार है। मुठभेड़ का घटनाक्रम: एडीसीपी वरुणा-क्राइम सरवणन टी ने जानकारी दी कि एसओजी प्रभारी मनीष कुमार मिश्रा अपनी टीम के…

Read More
उत्तर प्रदेश दिल्ली पूर्वांचल वाराणसी स्वास्थ्य 

बदलते मौसम में खुद को स्वस्थ रखने के उपाय: सर्दी-जुकाम से बचने के लिए इन बातों का ख्याल रखिए

वाराणसी: मौसम के बदलते ही सर्दी, ज़ुकाम, और बुखार जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। तापमान में अचानक बदलाव के कारण हमारी इम्यूनिटी पर भी असर पड़ता है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बदलते मौसम में खुद को स्वस्थ और फिट रखना जरूरी है, ताकि आप दिनचर्या में किसी परेशानी का सामना न करें। आइए जानते हैं, इस मौसम में स्वस्थ रहने के कुछ कारगर उपाय: 1. इम्यूनिटी बढ़ाएं मौसम बदलते समय इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना सबसे जरूरी है। इसके लिए अपने आहार में विटामिन सी से…

Read More
उत्तर प्रदेश दिल्ली धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी सबसे अलग 

रामनगर की रामलीला: श्रीराम ने जयंत की एक आंख फोड़ी, राक्षस विराज मारा गया

रामनगर, वाराणसी: प्रसिद्ध रामलीला के पंद्रहवें दिन एक अत्यधिक भावुक और प्रेरणादायक प्रसंग मंचित किया गया, जिसमें श्रीराम ने अपने दिव्य धैर्य, करुणा और न्याय का परिचय दिया। भरत के अयोध्या लौटने के बाद, श्रीराम, सीता और लक्ष्मण चित्रकूट से पंचवटी की ओर बढ़ रहे थे। वन में उनका स्वागत देवताओं और ऋषियों द्वारा हुआ, लेकिन इसी बीच एक अप्रत्याशित घटना ने सबका ध्यान खींचा। इंद्र के पुत्र जयंत ने कौवे का रूप धारण कर सीता माता के चरणों में चोंच मारी, जिससे उनका पैर लहूलुहान हो गया। यह दृश्य…

Read More
उत्तर प्रदेश दिल्ली धर्म-कर्म वाराणसी सबसे अलग 

शारदीय नवरात्रि 2024: जानिए कलश स्थापना से लगायत पूजा से संबंधित सभी जानकारी, इन बातों का ख्याल रखिएगा

पंडित लोकनाथ शास्त्री वाराणसी: हिन्दू धर्म में मां दुर्गा जी की पूजा किये जाने का विधान है। विशेष तौर से नवरात्रि के दिनों में दुर्गा मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि माता के आशीर्वाद से भक्तों के सभी प्रकार के दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। इसलिए साधारण व्यक्तियों से लेकर देव गणों ने भी मां का आशीर्वाद पाने के लिए उनकी सच्चे हृदय से आराधना की है। शास्त्रों में मां दुर्गा को आदि शक्ति और परब्रह्म कहकर पुकारा गया है। श्रीकृष्ण इस मां दुर्गा…

Read More