अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

दो बाइकों की जोरदार टक्कर: दो घायल, एक ही हालत नाजुक

नीरज सिंह वाराणसी, सेवापुरी: जंसा थाना क्षेत्र के बड़ौरा बाजार में गुरुवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में मिर्जामुराद के राने चट्टी निवासी 27 वर्षीय राजू प्रजापति जख्मी हुए। वह अपने मित्र पवन पाल स्प्लेंडर बाइक से कुरौना बाजार से राजगीरी का काम खत्म कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बड़ौरा बाजार के समीप पहुंचे, सामने से आ रही पल्सर बाइक पर सवार अश्वनी पुत्र मूलचंद निवासी अमीनी से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की…

Read More
वाराणसी 

वाराणसी: पुलिस आयुक्त ने अनाथ बच्चों संग मनाई दीपावली, साझा की खुशियां

वाराणसी: दीपोत्सव के अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने काशी अनाथालय, लहुराबीर में अनाथ बच्चों के साथ दीपावली मनाई, उनके जीवन में खुशियां भरते हुए उपहार और मिठाइयाँ बांटी। सीपी ने बच्चों के रहन-सहन की जानकारी ली और उनके बीच मिठाई, फल, चॉकलेट, चिप्स, मोमबत्ती, दीये, स्कूल बैग, कपड़े आदि वितरित किए। बच्चों संग फुलझड़ी और पटाखे जलाते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं। आगामी ठंड को देखते हुए उन्हें कंबल भी भेंट किए। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कमिश्नरेट के सभी अधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों ने इस दीपावली…

Read More
राजनीति वाराणसी 

सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती: समाजवादी विचार गोष्ठी का आयोजन, प्रेरणादायक प्रसंगों पर चर्चा

पंकज मिश्रा वाराणसी, रोहनिया: वीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में समाजवादी पार्टी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल और दार्शनिक व शिक्षाविद आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों पर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल किसानों के सच्चे मसीहा और अखंड भारत के संस्थापक थे।…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

बंद रेलवे फाटक पार करने की कोशिश बनी मौत का कारण: युवक की दर्दनाक मौत, भाई ने कूदकर बचाई जान

शिवपुर, वाराणसी: शिवपुर क्षेत्र में बंद रेलवे फाटक पार करने का प्रयास एक युवक को भारी पड़ गया। बुधवार रात करीब 9:00 बजे भलई निवासी 28 वर्षीय अर्जुन कुमार अपने बड़े भाई सुशील के साथ करना की ओर से घर लौट रहा था। शिवपुर में बंद रेलवे क्रॉसिंग को पार करने के दौरान कैंट रेलवे स्टेशन की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर से उसकी मोटरसाइकिल इंजन में फंस गई और अर्जुन काफी दूर तक घसीटता चला गया, जिससे मौके पर ही उसकी…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत: परिजनों का मुआवजे की मांग को लोकर सड़क जाम

नीरज सिंह सेवापुरी, वाराणसी: जंसा थाना क्षेत्र के नरैचा गांव निवासी 42 वर्षीय अरविंद कुमार मिश्रा उर्फ चुन्नू की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई। बताया गया कि अरविंद किसी फैक्ट्री में काम करके अकेलवा से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव के पास रामलीला मैदान के सामने पहुंचे, गंगापुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर तीन युवक सवार थे, जो अनियंत्रित होकर अरविंद मिश्रा से टकरा गए, जिससे वे गंभीर रूप से…

Read More
वाराणसी 

पटाखों से दूर रहने की अपील: ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता अभियान का अंतिम दिन

वाराणसी: सत्या फाउंडेशन द्वारा दीपावली के ठीक पहले ध्वनि प्रदूषण जागरूकता अभियान का समापन मड़ौली और मंडुवाडीह में आयोजित दो स्काकूलों के र्यक्रमों के साथ हुआ। इस अभियान के तहत छात्रों को ध्वनि प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और सुरक्षित व शांतिपूर्ण उत्सवों का महत्व बताया गया। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सत्या फाउंडेशन के सचिव चेतन उपाध्याय ने ध्वनि की इकाई ‘डेसीबल’ के बारे में जानकारी दी और बताया कि 40-50 डेसीबल की ध्वनि मानव स्वास्थ्य के लिए उपयुक्त है। बनारस में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर…

Read More
अपराध वाराणसी 

वाराणसी: सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत

वाराणसी: शिवपुर सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे 85 वर्षीय कैदी श्रीराम यादव की मौत हो गई। बलिया जिले के उभांव थाना अंतर्गत भीता भुवारी के निवासी श्रीराम यादव पुत्र स्व. रुपनाथ यादव को अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। मृतक श्रीराम यादव हत्या के मामले में दोषी पाए गए थे और बलिया न्यायालय द्वारा उन्हें 51,500 रुपये जुर्माने के साथ आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

Read More
वाराणसी 

रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर काशी में श्रद्धांजलि: वीरांगना के शौर्य और बलिदान को किया नमन

वाराणसी: भारत विकास परिषद शिवा शाखा ने जेएचवी माल के पास स्थापित महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थल पर उनकी 189वीं जन्म जयंती का आयोजन किया। स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई ने झांसी की रक्षा, देश की आजादी और अपने स्वाभिमान के लिए अंग्रेजों से लड़ते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा, उनकी जन्मस्थली काशी होने पर सभी गौरवान्वित हैं। समारोह में गुरुकुल विद्यालय, पाणिनि विद्यालय, और निवेदिता विद्यालय की छात्राओं ने गीत और नृत्य के माध्यम से रानी लक्ष्मीबाई के जीवन संघर्षों…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

बुलेट की टक्कर से अधेड़ की मौत: बाइक सवार भी जख्मी, वाराणसी के इस जगह पर हादसा

वाराणसी: बड़ागांव थाना क्षेत्र के रामपुर बसनी गांव में मंगलवार शाम करीब 7 बजे सड़क पार कर रहे 50 वर्षीय बुजुर्ग राजनाथ राजभर की बुलेट की टक्कर से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, राजनाथ की गांव में चाय-पान की दुकान थी। घटना के समय वे दुकान से रोड क्रॉस कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बुलेट ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल राजनाथ को ग्रामीणों की मदद से बाबतपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां सिर पर लगी गंभीर चोट के चलते इलाज के दौरान…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: फील्ड में निकले पुलिस आयुक्त, छोटी से छोटी सूचना पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

वाराणसी: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने धनतेरस और दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर मंगलवार को पैदल गश्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने गश्त के दौरान चेतगंज, नई सड़क, गोदौलिया, रामपुर, जंगमबाड़ी, भेलूपुर, लंका, दुर्गाकुंड, और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान बाजारों, आभूषण की दुकानों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था एस. चन्नप्पा, पुलिस उपायुक्त काशी गौरव बांशवाल, और अन्य संबंधित पुलिस अधिकारी इस दौरान मौजूद थे।

Read More