अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

सड़क दुर्घटना: घायल ऑटो चालक की इलाज के दौरान मौत

पंकज मिश्रा रोहनिया, वाराणसी: बैरवन मोहन सराय स्थित जीटी रोड के सर्विस रोड पर सैयद बाबा मजार के पास रविवार रात करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार डंपर ने सामने जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो चालक मुलायम यादव (35) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने उन्हें तत्काल बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। हालांकि, इलाज के दौरान सोमवार सुबह करीब 4 बजे उनकी मौत हो गई। मृतक का परिवार प्राप्त जानकारी…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

डूब रहे पर्यटक की बचाई जान: वाराणसी के तुलसी घाट की घटना, पुलिसकर्मियों ने इस तरह गंगा से निकाला

वाराणसी: तुलसी घाट पर सोमवार को जल पुलिस ने अपनी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर एक पर्यटक की जान बचा ली। दिल्ली के पालम इलाके से आए 32 वर्षीय आयुष गुप्ता गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घटना के दौरान आयुष गुप्ता की चीख-पुकार सुनते ही मौके पर मौजूद जल पुलिसकर्मियों रामजी साहनी, मनोज साहू और मनीष कुमार ने बिना समय गंवाए पानी में छलांग लगा दी और उन्हें सकुशल बाहर निकाल लिया। यह घटना पर्यटकों द्वारा नादानी और एडवेंचर के…

Read More
अपराध वाराणसी 

सात के खिलाफ FIR: महिला ने छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया

अभिषेक त्रिपाठी मिर्जामुराद, वाराणसी: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने सात लोगों के खिलाफ छेड़खानी, जानलेवा हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। महिला की शिकायत पर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर मिर्जामुराद पुलिस ने रविवार शाम बेनीपुर (मिर्जामुराद) निवासी अजय, सुनील, कमलेश, आकाश, अरुण, ललिता और सुनीता देवी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि यह घटना 25 सितंबर 2024 की रात करीब 8:30 बजे…

Read More
वाराणसी 

धरोहर संरक्षण सेवा: संस्कृति संवाद का आयोजन, शास्त्र के अनुसंधान पर जोर

वाराणसी: शंकुलधारा पोखरा, खोजवा स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में धरोहर संरक्षण सेवा संगठन द्वारा एक विशेष संस्कृति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राज मंगल पाण्डेय ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में संगठन के प्रमुख संयोजक कृष्णा नन्द पाण्डेय ने सभा को संबोधित किया। अपने उद्बोधन में पाण्डेय जी ने बताया कि भारत की प्राचीन जाति व्यवस्था समाज के प्रत्येक व्यक्ति को रोजगार की गारंटी देती थी। उन्होंने कहा, “दुनिया का कोई भी संविधान अपने देश के हर नागरिक को रोजगार नहीं दे सकता,…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट वाराणसी 

वाराणसी: पुलिया से टकराकर नाले में गिरी बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

वाराणसी, सारनाथ: पुराने पुल के पास तेज रफ्तार से जा रही बाइक के नाले की पुलिया से टकराने के बाद हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा देर रात करीब 2:30 बजे हुआ, जब बाइक सवार दो युवक पुलिया से टकराकर नाले में गिर गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात में दो बाइकें तेज आवाज करते हुए वहां से निकलीं और अचानक जोरदार आवाज आई। जांच में पता चला कि पल्सर बाइक सवार युवक पुलिया से टकराकर नाले में…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

वाराणसी: बाइक सवार युवक से दो मोबाइल छीनकर फरार हुए बदमाश

अभिषेक त्रिपाठी मिर्जामुराद, वाराणसी: ठठरा (कछवांरोड) ओवरब्रिज के पास तीन अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से दो एंड्रॉयड मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना शुक्रवार रात की है, जब सारनाथ थाना क्षेत्र के आशापुर आनंद नगर कॉलोनी निवासी विनोद कुमार गुप्ता भदोही से काम कर लौट रहे थे। जैसे ही विनोद कछवांरोड ओवरब्रिज से नीचे उतरे, पेट्रोल पंप के पास तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर उनकी शर्ट की जेब में रखे दो मोबाइल (रेडमी और सैमसंग) छीन लिए और मिर्जामुराद की ओर भाग निकले। विनोद ने बदमाशों…

Read More
खेल वाराणसी 

येलो आर्मी ने जीता फ्रेंडशिप कप: 18 रनों से ब्लू स्टार को हराया

पंकज मिश्रा वाराणसी: जगतपुर मैदान में अयोजित फ्रेंडशिप कप का फाइनल मुकाबला येलो आर्मी और ब्लू स्टार की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें निखिल सिंह की कप्तानी में येलो आर्मी ने 18 रनों से जीत दर्ज की। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए, येलो आर्मी ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। जवाब में, ब्लू स्टार के कप्तान प्रदीप सिंह की टीम 17 ओवरों में 122 रन पर ऑल आउट हो गई। दोनों टीमों ने खेल भावना का शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का…

Read More
धर्म-कर्म पूर्वांचल वाराणसी 

श्री काशी विश्वनाथ धाम: विजयादशमी पर शस्त्र पूजन, अखंडता, सुरक्षा और शांति के लिए प्रार्थना

वाराणसी: विजयादशमी के पावन अवसर पर शनिवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में भव्य शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का शास्त्रोक्त विधि से संचालन मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण ने किया। विजयादशमी को दशहरा के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध कर धर्म और न्याय की स्थापना की थी। शस्त्र पूजन के माध्यम से शस्त्रों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें धर्म, सुरक्षा, और सद्भाव के लिए उपयोग…

Read More
अपराध ऑन द स्पॉट पूर्वांचल वाराणसी 

पुलिस चेक कर रही सीसी फुटेज: बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन नोच ली, इस जगह की घटना

वाराणसी: पहड़िया में अस्पताल में भर्ती भतीजे के लिए सामान लेने निकली एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने शनिवार को झपट्टा मारकर सोने की चेन नोच ली। घटना के बाद सारनाथ पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि बदमाशों को पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। संध्या यादव राजातालाब थाना क्षेत्र के सबलपुर बेनीपुर की निवासी हैं। संजय का भतीजा पहड़िया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती है। सामान लेने के लिए संध्या पंजाब नेशनल…

Read More
अपराध वाराणसी 

चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार: चोरी किया गया ई-रिक्शा बरामद

वाराणसी: आदमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी हुआ ई-रिक्शा बरामद किया है। पुलिस कह रही है कि मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। कोनिया डाट पुल के पास से शुभम राय (22) और राहुल साहनी (24) को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी हुआ ई-रिक्शा (UP 65 MT 8965) बरामद किया गया है। घटना का विवरण: याद होगा, 7 अक्टूबर को मोहम्मद शरीफ का ई-रिक्शा अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया था। पूछताछ में शुभम राय…

Read More